फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tax evasion by indian rail

भारतीय रेल पर 300 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप, होगी जांच

Mon, 18 Apr 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
tax evasion by indian rail
रेलवे पर कर चोरी का आरोप - फोटो : PTI

अपनी कुछ सेवाओं पर लगभग 300 करोड़ रुपये की कथित सेवा कर चोरी को लेकर भारतीय रेल राजस्व अधिकारियों की जांच के दायरे में आ गई है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि रेलवे को अपनी सभी 16 जोन से होने वाली आय का ब्यौरा देने को कहा गया है। इनमें मुख्य रूप से तत्काल, टिकट रद करने और बिस्तरबंद शुल्क से होने वाली आय शामिल है।  कहा गया कि केंद्रीय राजस्व अधिकारियों ने रेलवे द्वारा दिए जाने वाले सेवा कर के विवरण की मांग की है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ऐसा देखा गया कि रेलवे और इसके जोन तत्काल, टिकट रद करने और बिस्तरबंद शुल्कों के संबंध में अपने सेवा कर दायित्वों का निर्वाह नहीं कर रही हैं। इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है और आवश्यक विवरणों को मंगाया गया है। वहीं रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि जो भी सेवा कर रेलवे द्वारा लिया जाता है वह वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य सेवा कर मामलों पर रेलवे प्रशासन और सेवा कर प्राधिकरण के बीच विचार-विमर्श जारी है। एक जिम्मेदार सरकारी विभाग होने के नाते, रेलवे विभाग सरकारी कायदों का पालन करने के लिए प्रतिबद्घ है। राजस्व अधिकारियों ने कहा कि हालांकि रेलवे ग्राहकों से तत्काल, टिकट रद करने और बिस्तरबंद शुल्क पर सेवा कर ले रहा था फिर भी रेलवे ने इसे विभाग को प्रेषित नहीं किया। रेलवे द्वारा की गई कथित सेवा कर चोरी की राशि 300 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed