फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Sky has stopped broadcasting of Sony Entertainment and TV Today channels

टाटा स्काई ने बंद किया सोनी पिक्चर्स और टीवी टुडे के चैनलों का प्रसारण

Mon, 01 Oct 2018 10:01 PM IST
Riya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Kumari Updated Mon, 01 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky has stopped broadcasting of Sony Entertainment and TV Today channels

टाटा स्काई ने सोनी पिक्चर्स और टीवी टुडे नेटवर्क के सभी चैनलों को बंद कर दिया है जिससे टाटा स्काई के ग्राहकों में केबीसी प्रोग्राम ना देख पाने का गुस्सा भड़क रहा है। टाटा स्काई ने कहा था कि अगले महीने से सोनी पिक्चर्स और टीवी टुडे के चैनल नहीं दिखाए जाएंगे। पर आज अचानक ही टाटा स्काई ने इन चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया। दर्शकों ने जब टीवी खोला तो खुद को ठगा हुआ पाया। 

विज्ञापन


हालांकि मीडिया संस्थान आजतक ने अपने कर्मचारियों को एक आधिकारिक ई-मेल जारी करते हुए कहा कि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टाटा स्काई में प्रसारण की सेवा जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की दिक्कत के लिए आप 9439290123 पर कॉल कर सकते हैं।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टाटा स्काई का सोनी जैसे अनेक कई चैनलों से करार है। पर कुछ दिन पहले से ही चैनल प्रसारण के बजाए, उपयोगकर्ताओं को उनके टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देने के लिए एक संदेश प्रदर्शित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की थी कि मिस कॉल सेवा भी काम नहीं कर रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जियो गीगाफाइबर के जरिए डीटीएच सेक्टर में उतरने से अब इस सेक्टर में भी जंग शुरू हो गई है। जंग की शुरुआत देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी टाटा स्काई ने की थी, जिसने  23 सितंबर से अपने नेटवर्क पर 100 से अधिक चैनलों का प्रसारण बंद करने की बात कही थी पर बाद में यह समय सीमा अगले महीने कर दी गई थी। टाटा स्काई ने इस संबंध में अखबारों में विज्ञापन देकर आम जनता को इसके बारे में सूचित भी कर दिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed