फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Group working on 100 day plan to improve Air India services know here all detail of Preparations

Tata Group Plan: एयर इंडिया के कायापलट की तैयारी, यहां जानें क्या है टाटा समूह की 100 दिन की कार्ययोजना में खास

Mon, 06 Dec 2021 01:30 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Dec 2021 01:30 PM IST
सार

Tata Group 100 Day Plan: एयर इंडिया के कायापलट के लिए 100 दिन की जो योजना तैयार की गई है, उसकी शुरुआत एयर इंडिया के सीईओ के नाम को फाइनल करने की तैयारी के साथ शुरू हो चुकी है। इसमें कहा गया है कि टाटा समूह ने सीईओ के लिए विचार-विमर्श को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Tata Group working on 100 day plan to improve Air India services know here all detail of Preparations
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टाटा समूह ने एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया की घर वापसी के बाद अब इसके कायापलट की तैयारी शुरू कर दी है। इसे अंजाम देने के लिए समूह ने 100 दिन की कार्ययोजना बनाई है। यानी अब 100 दिनों के भीतर नए बदलावों के साथ दिखाई देने वाली यह विमानन कंपनी। गौरतलब है कि टाटा समूह ने भारी कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को हाल में खरीदा था और वह जनवरी 2022 में इसकी कमान अपने हाथों में ले सकता है। 

विज्ञापन


सीईओ के नाम पर जल्द लगेगी मुहर
रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया के कायापलट के लिए 100 दिन की जो योजना तैयार की है, उसकी शुरुआत एयर इंडिया के सीईओ के नाम को फाइनल करने की तैयारी के साथ शुरू हो चुकी है। इसमें कहा गया है कि टाटा समूह ने सीईओ के लिए विचार-विमर्श को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके तहत अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन के पूर्व निदेशक फ्रेड रीड का नाम सबसे आगे चल रहा है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले रीड सिविल एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गज हैं।
विज्ञापन


यह है टाटा की 100 दिन की योजना
100 दिन की कार्ययोजना के तहत एयर इंडिया की ऑन-टाइम परफॉरमेंस में सुधार के साथ यात्रियों और कॉल सेंटरों से जुड़ी शिकायतों को सुलझाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसका मकसद, विमानन कंपनी की मूल सेवा में जुड़े मानकों के सुधार करना है। जानकारों का कहना है कि जनवरी 2022 से टाटा के बही-खातों को दुरुस्त किया जाएगा, जिसमें उड़ान व रखरखाव पर होने वाला खर्च, कर्मचारियों का वेतन, भत्ता, भुगतान आदि के साथ विमानों की मरम्मत और गुणवत्ता नियंत्रण खर्च शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा कंपनी ने टिप्पणी से किया इनकार 
टाटा समूह की ओर से हालांकि, इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया गया। कंपनी ने एक ईमेल के जवाब में कहा कि अभी एयर इंडिया शेयर-खरीद लेन-देन चल रहा है। हम इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। जब तक सौदा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक हम एयरलाइन से जुड़े किसी भी मामले पर टिप्प्णी करने से बचेंगे। ं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed