फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tata group internal rift investors lose 1.53 lakh crore in 14 days which shares fell most

टाटा समूह की अंदरूनी कलह का असर: 14 दिन में निवेशकों के 1.53 लाख करोड़ डूबे; किन शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट?

Fri, 02 Oct 2026 03:55 AM IST
निर्मल कांत अभिषेक श्रीवास्तव, नई दिल्ली।
अभिषेक श्रीवास्तव, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Oct 2026 03:55 AM IST
सार

टाटा समूह में अंदरूनी खींचतान के बीच उसकी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। 14 दिनों में समूह की 26 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.53 लाख करोड़ रुपये घट गया। आखिर टाटा समूह में ऐसा क्या चल रहा है, जिसका असर निवेशकों पर पड़ रहा है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
tata group internal rift investors lose 1.53 lakh crore in 14 days which shares fell most
टाटा में निवेशकों के 1.53 लाख करोड़ रुपये डूबे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देश के सबसे भरोसेमंद कारोबारी घराने टाटा समूह के भीतर मची अंदरूनी कलह अब शेयर बाजार और निवेशकों के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और स्टील से लेकर एयरलाइंस तक फैले इस विशाल कारोबारी साम्राज्य में नेतृत्व और गवर्नेंस को लेकर उठापटक गहराती जा रही है। इसका सीधा और भारी नुकसान टाटा समूह की कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


इस कॉर्पोरेट रस्साकशी के चलते महज 14 दिनों के भीतर निवेशकों के 1.53 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके हैं। 17 सितंबर 2026 को टाटा समूह की 26 लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 25.73 लाख करोड़ रुपये था। एक अक्तूबर तक यह घटकर 24.20 लाख करोड़ रह गया है।
विज्ञापन


साफ है कि महज कुछ ही दिनों की इस उथल-पुथल में निवेशकों को करारा झटका लगा है। टाटा शेयरों में गिरावट ऐसे समय आई है, जब टाटा संस के बोर्ड ने 17 सितंबर को कंपनी की लिस्टिंग की तैयारी आगे बढ़ाने और चंद्रशेखरन को पांच साल का नया कार्यकाल देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टाटा ट्रस्ट्स की ओर से टाटा संस के पुनर्गठन का प्रस्ताव आया। ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स को टाटा संस में मिलाने का प्रस्ताव दिया है। इससे टाटा संस की कारोबारी संरचना बदल सकती है और उसकी अनिवार्य लिस्टिंग का रास्ता प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  एम्ब्रेयर-महिंद्रा की बड़ी तैयारी: 80 विमानों की डील मिली तो नागपुर में बनेगा सी-390; क्या है पूरा प्लान?

निवेशकों के लिए क्या अहम : एक्सिस डायरेक्ट के डिप्टी हेड फंडामेंटल रिसर्च उत्तम कुमार श्रीमल ने कहा, टाटा के शेयरों में उठापटक आगे भी बनी रह सकती है। निवेशकों को कॉरपोरेट घटनाक्रम के बजाय कंपनियों की कमाई, कारोबार की बुनियाद, नकदी प्रवाह और वैल्यूएशन पर ध्यान देना चाहिए। बाजार की नजर इस बात पर है कि टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर आगे क्या फैसला होता है और पुनर्गठन प्रस्ताव पर बोर्ड तथा आरबीआई का रुख क्या रहता है।


सबसे ज्यादा असर किन शेयरों पर
बीएसई आंकड़ों के मुताबिक, 17 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच टाटा एल्क्सी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और वोल्टास जैसे शेयर सबसे अधिक दबाव में रहे। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों के कारोबार और शेयरों  के भाव में गिरावट अलग-अलग रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयरों में गिरावट इस बात का संकेत है कि निवेशक गवर्नेंस, भविष्य की रणनीति और टाटा संस की संरचना को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता से सतर्क हो गए हैं। टाटा संस खुद बाजार में सूचीबद्ध नहीं है, इसलिए समूह के भीतर चल रहे विवाद का असर लिस्टेड कंपनियों के जरिये दिखाई देता है।

किस शेयर में कितनी बड़ी टूट
शेयर 1 अक्तूबर की गिरावट 
तेजस नेटवर्क          4.42%
टाटा स्टील          3.01%
टाटा कैपिटल          2.62%
टाटा पावर          2.51%
इंडियन होटल         1.76%
टाटा मोटर्स पीवी         1.70%
ट्रेंट         1.60%
टाइटन कंपनी         1.44%
टाटा टेलीकम्यूनिकेशन         1.17%
टाटा इन्वेस्टमेंट         0.93%

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed