फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank Appoints Anup Bagchi as New MD and CEO: Takes Charge on October 27, Who Is the New Chief?

एचडीएफसी बैंक के नए एमडी और सीईओ बने अनूप बागची: 27 अक्तूबर से संभालेंगे कमान, कौन हैं नए प्रमुख?

Thu, 01 Oct 2026 07:50 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 01 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

एचडीएफसी बैंक को नया एमडी और सीईओ मिल गया है। आरबीआई की मंजूरी के बाद अनूप बागची 27 अक्तूबर 2026 से बैंक की कमान संभालेंगे। मौजूदा प्रमुख शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्तूबर को खत्म होगा। लेकिन अनूप बागची कौन हैं? बैंक ने शीर्ष पद के लिए उनका नाम क्यों चुना? आईसीआईसीआई समूह में तीन दशक से ज्यादा के अनुभव ने उन्हें कितनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार किया है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
HDFC Bank Appoints Anup Bagchi as New MD and CEO: Takes Charge on October 27, Who Is the New Chief?
अनूप बागची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मिल गया है। बैंक ने 1 अक्तूबर को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद अनूप बागची को अगला एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। वह 27 अक्तूबर 2026 से बैंक की कमान संभालेंगे। मौजूदा एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्तूबर को खत्म हो रहा है और उन्होंने अगले कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्ति नहीं मांगी है।

विज्ञापन


अनूप बागची कब संभालेंगे एचडीएफसी बैंक की कमान?
अनूप बागची 27 अक्तूबर से एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे। इससे पहले बैंक ने शीर्ष पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे थे। इनमें अनूप बागची और एचडीएफसी बैंक के डिप्टी एमडी कैजाद भरूचा शामिल थे। आरबीआई ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 35बी के तहत बागची की नियुक्ति और उनके पारिश्रमिक को मंजूरी दी है। बैंक ने यह भी बताया कि बागची को 2 अक्तूबर से अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी मिलने तक रहेगी।
विज्ञापन


शशिधर जगदीशन के बाद बागची को ही क्यों मिली जिम्मेदारी?
एचडीएफसी बैंक में नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी। अब बागची के नाम पर मुहर लगने के साथ यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। शशिधर जगदीशन का मौजूदा कार्यकाल 26 अक्तूबर को समाप्त होगा। उन्होंने अगले कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्ति नहीं मांगी। ऐसे में 27 अक्तूबर से बागची बैंक के शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैंक के मुताबिक, बागची को आरबीआई की मंजूरी मिलने के बाद यह नियुक्ति तय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारतीय कैप्टन के साथ किन चार यात्रियों ने संभाला मोर्चा?: प्लंबर से सीईओ तक; चाकूबाजी के बीच सभी ने की मदद

अनूप बागची का बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में कितना अनुभव है?
अनूप बागची के पास बैंकिंग, पूंजी बाजार, वेल्थ मैनेजमेंट और बीमा क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह 1992 से आईसीआईसीआई समूह से जुड़े हुए हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने ट्रेजरी, रिटेल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और डिजिटल वित्तीय सेवाओं में काम किया है। वह आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ, आईसीआईसीआई के कार्यकारी निदेशक और वर्तमान में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ रह चुके हैं। उनके नेतृत्व और कारोबार को आगे बढ़ाने के अनुभव को उनकी प्रमुख खूबियों में गिना जाता है।

आईसीआईसीआई बैंक में बागची ने क्या बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं?
2017 से 2023 के बीच आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में बागची ने रिटेल, बिजनेस और ग्रामीण बैंकिंग की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने बैंक के रिटेल कारोबार को मजबूत करने और मुनाफे में बढ़ोतरी के साथ क्रेडिट और लागत को नियंत्रित रखने पर काम किया। इसी अवधि में आईसीआईसीआई बैंक का रिटेल मॉर्गेज पोर्टफोलियो 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा और बैंक ऐसा करने वाला भारत का पहला निजी क्षेत्र का बैंक बना। बागची ने नोटबंदी के दौरान भी बैंकिंग कारोबार को अपेक्षाकृत कम व्यवधान के साथ चलाने में भूमिका निभाई।


बीमा क्षेत्र में बागची की क्या भूमिका रही है?
बैंकिंग के अलावा बागची का बीमा और परिसंपत्ति प्रबंधन क्षेत्र में भी अनुभव रहा है। उन्होंने मई 2023 तक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के चेयरमैन के रूप में काम किया। वह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड मैनेजमेंट कंपनी और आईसीआईसी होम फाइनेंस के बोर्ड में भी रहे। जून 2023 से वह आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने भारत की प्रमुख सूचीबद्ध निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक का नेतृत्व किया है। अब वह   एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने जा रहे हैं।

एचडीएफसी बैंक के शेयर और नए नेतृत्व को लेकर क्या खास है?
अनूप बागची की नियुक्ति की घोषणा से पहले 1 अक्तूबर को एचडीएफसी बैंक का शेयर एनएसई पर 1.76 प्रतिशत बढ़कर 721.20 रुपये पर बंद हुआ। इसी दिन निजी क्षेत्र के एक अन्य बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अनूप कुमार साहा को नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया। एचडीएफसी बैंक में बागची की नियुक्ति के साथ बैंक को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में तीन दशक से ज्यादा अनुभव रखने वाला नया नेतृत्व मिलेगा। अब 27 अक्तूबर से बागची के सामने बैंक के कारोबार और रणनीतिक दिशा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed