फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Group Chairman promises transparency in communication regarding the plane crash

Air India Crash: 'टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन...', विमान हादसे के एक दिन बाद बोले टाटा समूह के मुखिया

Fri, 13 Jun 2025 07:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Jun 2025 07:35 PM IST
सार

कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में टाटा समूह के मुखिया ने कहा कि जब टाटा संस ने एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था, तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता थी और "इससे कोई समझौता नहीं किया गया।" उन्होंने आगे क्या कहा, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
Tata Group Chairman promises transparency in communication regarding the plane crash
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

'भले ही यह कठिन समय हो, लेकिन समूह अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा और सही काम करने से पीछे नहीं हटेगा।' अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने विमान हादसे के दिन को एअर इंडिया के इतिहास का सबसे काला दिन भी बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एयर इंडिया का स्वामित्व रखने वाला समूह विमान हादसे से जुड़ी सूचना देने के लिए अपनी प्रणाली में पूरी पारदर्शिता रखेगा।

विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता: चंद्रशेखरन

कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में टाटा समूह के मुखिया ने कहा कि जब टाटा संस ने एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था, तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता थी और "इससे कोई समझौता नहीं किया गया।"

विज्ञापन

हादसे में विमान पर सवार 241 लोगों की चली गई जान

टाटा समूह के प्रमुख की ओर से कर्मचारियों को भेजा गया यह संदेश एयर इंडिया के लंदन जाने वाले बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद सामने आया है। इस विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। यह देश की सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Group Chairman promises transparency in communication regarding the plane crash
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

यह बहुत कठिन क्षण; कल जो कुछ हुआ, वह समझ से परे: टाटा समूह के मुखिया 

चंद्रशेखन ने कहा, "यह बहुत कठिन क्षण है। कल जो कुछ हुआ, वह समझ से परे है, और हम सदमे और शोक में हैं। एक ऐसे व्यक्ति को खोना जिसे हम जानते हैं, एक त्रासदी है, लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतें होना समझ से परे है।" चंद्रशेखरन ने कहा, "यह टाटा समूह के इतिहास का सबसे काला दिन है। इस समय सांत्वना देने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं, लेकिन मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। हम उनके साथ हैं।" उन्होंने कहा, "मैं यह कहना चाहता हूं कि आपकी तरह हम भी यह समझना चाहते हैं कि क्या हुआ। अभी हमें नहीं पता, लेकिन हम समझ जाएंगे।"

ब्रिटेन और अमेरिका से जांच दल हादसे की जांच के लिए अहमदाबाद पहुंचे

चंद्रशेखरन ने कहा कि कहा कि पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन और अमेरिका से जांच दल दुर्घटना की जांच के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें हमारा पूरा सहयोग मिल रहा है और हम निष्कर्षों के बारे में पूरी पारदर्शिता बरतेंगे।" उन्होंने कहा, "हम परिवारों और प्रियजनों, अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों और आपके प्रति ऋणी हैं। टाटा समूह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता है और इसमें कल जो कुछ हुआ उसके बारे में खुलकर बताना भी शामिल है।"

नियमित उड़ान आपदा में कैसे बदली, प्रशिक्षित जांचकर्ता करेंगे पता

उन्होंने कहा कि इस समय समूह की कोशिश ऐसी व्याख्याओं की तलाश है जो इस आपदा के लिए सार्थक हों। चारों ओर इस बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। इसमें से कुछ सही हो सकती हैं, कुछ गलत भी हो सकती हैं। इसलिए मैं धैर्य रखने का आग्रह करना चाहता हूं। चंद्रशेखरन ने कहा, "यह नियमित उड़ान आपदा में क्यों बदल गई, यह जानने में प्रशिक्षित जांचकर्ता हमारी मदद करेंगे, जब उनका काम पूरा हो जाएगा। एक बार जब हम तथ्यों की पुष्टि कर लेंगे, तो हम इस त्रासदी के बारे में अपनी जानकारी में पारदर्शिता लाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed