फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Syrma SGS IPO Shares will be credited in the account of investors today

Syrma SGS IPO: आज निवेशकों के खाते में क्रेडिट होंगे शेयर, कल शेयर बाजार में होगी लिस्टिंग

Thu, 25 Aug 2022 11:00 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 25 Aug 2022 11:00 AM IST
सार

Syrma SGS IPO: Syrma SGS Technologies के आईपीओ के लिए 209 रुपये से 220 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था। इस आईपीओ का कुल साइज 840 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Syrma SGS IPO Shares will be credited in the account of investors today
IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

लंबे समय के बाद किसी कंपनी की आईपीओ से जुड़ी सकरात्मक खबरें आ रहीं हैं। यह कंपनी हे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी Syrma SGS Technologies. कंपनी का आईपीओ बंद हो चुका है। लंबे अंतराल के बाद किसी कंपनी के आईपीओ इश्यू को निवेशकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन


यह आईपीओ 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच खुला था। इसे 32.61 गुना तक सब्सक्राइब किया गया है। इस कंपनी के शेयर भी अलॉट किए जा चुके हैं और गुरुवार को ये आईपीओ हासिल करने में सफल होने वाले निवेशकों के डीमैट खाते में जमा हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को Syrma SGS Technologies के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो जाएंगे। बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट में भी कंपनी का प्रीमियम लगातार बढ़िया बना हुआ है। 

विज्ञापन

किस प्राइस बैंड पर आया है कंपनी का आईपीओ?

Syrma SGS Technologies के आईपीओ के लिए 209 रुपये से 220 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था। इस आईपीओ का कुल साइज 840 करोड़ रुपये है। इसके एक लॉट में 68 शेयर हैं। कंपनी के आईपीओ के लिए बोली लगाने के लिए कम से कम 14,960 रुपये का निवेश करने की आवश्यकता थी। एक निवेशक अधिक से अधिक 13 लॉट के लिए बोली लगा सकता था। इसका मतलब यह था कि एक निवेशक अधिकतम 1,94,480 रुपये का निवेश कर सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंपनी के प्रमोटर्स में संदीप टंडन, जसबीर सिंह गुजराल, वीणा कुमारी टंडन और  टैनकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। आईपीओ के आंकड़ों के हिसाब से कंपनी में प्रमोटर्स भी हिस्सेदारी 58.78 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed