फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Swiss Bank: Indians are avoiding depositing money in Swiss Bank, 18 percent decline in 10 years

Swiss Bank: स्विस बैंक में पैसा जमा करने से बच रहे भारतीय, 10 साल में आई 18 फीसदी की गिरावट

Fri, 20 Jun 2025 03:28 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 20 Jun 2025 03:28 PM IST
सार

स्विस नेशनल बैंक के आंकड़ों में बताया गया कि भारतीयों की जमा राशि में कोविड-19 के दौरान इजाफा हुआ था। तब बैंक में भारतीयों की 602 मिलियन स्विस फ्रैंक रकम जमा थी। महामारी के बाद जमा राशि में गिरावट शुरू हो गई। आइए जानते हैं अब  भारतीयों का कितना पैसा स्विस बैंक में जमा है?

विज्ञापन
Swiss Bank: Indians are avoiding depositing money in Swiss Bank, 18 percent decline in 10 years
स्विस बैंक। - फोटो : ANI

विस्तार

स्विस बैंक में पैसा जमा करने से भारतीयों का मोहभंग होता जा रहा है। स्विस बैंक में भारत के लोग अब अपनी रकम कम जमा कर रहे हैं। स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के आंकड़ों के मुताबिक 10 साल में बैंक में भारतीयों की ओर से पैसा जमा करने में 18 फीसदी गिरावट आई है। डाटा में बताया गया है कि 2015 में बैंक में भारतीयों की जमा रकम लगभग 425 मिलियन स्विस फ्रैंक थी। जो 2024 में 346 मिलियन स्विस फ्रैंक हो गई।
विज्ञापन


स्विस नेशनल बैंक के आंकड़ों में बताया गया कि भारतीय जमा राशि में कोविड-19 के दौरान इजाफा हुआ था। तब बैंक में भारतीयों की 602 मिलियन स्विस फ्रैंक रकम जमा थी। जो 10 साल के उच्च स्तर को छू गई थी। महामारी के बाद जमा में गिरावट शुरू हो गई। 2023 में यहां भारतीयों की 309 मिलियन स्विस फ्रैंक रकम जमा थी, लेकिन 2024 में 37 मिलियन स्विस फ़्रैंक बढ़कर 346 मिलियन स्विस फ्रैंक तक पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चीन पहुंचे कीवी पीएम लक्सन, शी जिनपिंग से की मुलाकात; व्यापारिक संबंधों पर दिया जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य देशों की जमा रकम में भी आई गिरावट
भारत के साथ ही अन्य देशों की जमा रकम में भी गिरावट आई है। उदाहरण के लिए यूके के नागरिकों की जमा राशि 2015 में 44 बिलियन स्विस फ्रैंक से घटकर 2024 में 31 बिलियन स्विस फ्रैंक हो गई। जबकि चीनी जमा राशि में भी गिरावट रही। जो 5.01 बिलियन स्विस फ़्रैंक से घटकर 4.3 बिलियन स्विस फ्रैंक हो गई।


भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिकों की जमा रकम में भी गिरावट आई। आंकड़ों के अनुसार 2015 में पाकिस्तानियों की जमा राशि 947 मिलियन स्विस फ्रैंक थी, जो 2024 तक 241 मिलियन स्विस फ्रैंक तक गिर गई। बांग्लादेशी नागरिकों की जमा राशि भी कम हुई है। सऊदी अरब की जमाराशि 10 साल की अवधि के दौरान लगभग आधी हो गई। यह 2015 में 8.3 बिलियन स्विस फ्रैंक से गिरकर 2024 में 4.8 बिलियन स्विस फ्रैंक हो गई। 

ये भी पढ़ें: सपाट शुरुआत के बाद बाजार ने लगाई लंबी छलांग; सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

अमेरिकी नागरिकों की जमा राशि भी हुई कम
सबसे ज्यादा गिरावट अमेरिकी नागरिकों की ओर से जमा राशि में देखी गई। स्विस बैंकों में उनकी जमाराशि 2015 में 64.2 बिलियन स्विस फ्रैंक से 2024 में 24.4 बिलियन स्विस फ्रैंक तक गिर गई, जो लगभग 62 प्रतिशत की गिरावट है। यह गिरावट स्विस बैंकों में विदेशी जमा राशि में कमी की प्रवृत्ति को दर्शाती है। कड़े नियमन, बढ़ी हुई जांच और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय पारदर्शिता मानदंडों में बदलाव के कारण ऐसा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed