फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell: Domestic stock exchange on green mark after flat start Sensex Nifty jumped

Share Market: सपाट शुरुआत के बाद बाजार ने लगाई लंबी छलांग; सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Fri, 20 Jun 2025 11:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289.43 अंक चढ़कर 81,651.30 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 88.25 अंक चढ़कर 24,881.50 पर पहुंचा।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Domestic stock exchange on green mark after flat start Sensex Nifty jumped
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार की शुक्रवार को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, बाद में बाजार ने लंबी छलांग लगाई। 12 बजे के करीब सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा की छलांग लेाकर कारोबार कर रहा था। ऐसे ही निफ्टी 250 अंक उछलकर 25 हजार के पार पहुंच गया। इससे पहले बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 81,354.85 अंक पर खुला था। गिरावट के दौरान सेंसेक्स 81,323.20 अंकों तक पहुंचा था। बीते दिन यह 81,361.87 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,787.65 अंक पर खुला था। गिरावट के दौरान यह 24,783.65 अंकों तक पहुंच गया था। बीते दिन निफ्टी 24,824.75 अंकों पर बंद हुआ था। इस बीच शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे बढ़कर 86.58 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन



एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी फंड प्रवाह से तेजी
एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी फंड प्रवाह के चलते तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बाद में शुरुआती कारोबार में 289.43 अंक चढ़कर 81,651.30 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 88.25 अंक चढ़कर 24,881.50 पर पहुंच गया। 


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और मारुति सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 934.62 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 605.97 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।

यह भी पढ़ें
Data Breach: 16 अरब लॉगइन हुए लीक, एपल, गूगल जैसी कंपनियों के ग्राहकों के लिए बढ़ा खतरा  
Axiom-4 Mission: एक्सिओम मिशन-4 में कब-कब हुई देरी, छह बार क्यों टालनी पड़ी लॉन्चिंग? नई तारीख अब भी तय नहीं

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बंद रहे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.45 फीसदी गिरकर 76.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जानकार बताते हैं कि निफ्टी एक महीने से 24,500-25,000 की सीमा के भीतर कारोबार कर रहा है, आगे भविष्य में इसके इसी सीमा के भीतर रहने की संभावना है। सीमा का ऊपरी हिस्सा केवल इस्राइल-ईरान संघर्ष के कम होने या युद्ध के अचानक समाप्त होने की खबर पर ही उठापटक दिखेगी। सीमा का निचला हिस्सा इसके असर से दूर ही रहेगा। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'अगर युद्ध जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर से ऊपर जाती है तो सीमा का निचला बैंड टूट जाएगा।'

बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 81,361.87 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 18.80 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,793.25 पर बंद हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed