फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kiwi PM Luxon arrived in China, met Xi Jinping; Emphasis on trade relations

New Zealand China Ties: चीन पहुंचे कीवी पीएम लक्सन, शी जिनपिंग से की मुलाकात; व्यापारिक संबंधों पर दिया जोर

Fri, 20 Jun 2025 12:33 PM IST
रिया दुबे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 20 Jun 2025 12:33 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं। उन्होंने शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में दोनों देशों के व्यापारिक संबंध को मजबूत बनाने के ऊपर जोर दिया गया। न्यूजीलैंड के लिए चीनी बाजार अहम है, न्यूजीलैंड के माल और सेवाओं के निर्यात में चीन की 20% से अधिक हिस्सेदारी है। 
 

विज्ञापन
Kiwi PM Luxon arrived in China, met Xi Jinping; Emphasis on trade relations
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और न्यूजीलैंड पीएम क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की। लक्सन ने इस बैठक में दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों के महत्व पर जोर दिया। यह बैठक शुक्रवार को हुई। क्रिस्टोफर लक्सन 2023 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली चीन यात्रा पर हैं। वे चीन के वाणिज्यिक केंद्र शंघाई में अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं के साथ दो दिनों की बैठकों के बाद बीजिंग के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel vs Iran: ईरान-इस्राइल संघर्ष अगर लंबा खिंचा तो भारत पर क्या होगा असर? सरकार कर रही समीक्षा
विज्ञापन


लक्सन चीन के साथ स्वस्थ व्यापार संबंध बनना चाहते हैं। चीन न्यूजीलैंड के उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। वे चीन के भू-राजनीतिक मतभेदों और अमेरिका के साथ चीन के टकराव को नजरअंदाज करके व्यापार वार्ता पर जोर दे रहे हैं। न्यूजीलैंड के माल और सेवाओं के निर्यात में चीन का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक है। न्यूजीलैंड ने इस सप्ताह चीनी पर्यटकों के लिए वीजा में सीमित ढील देने की घोषणा की, जो पर्यटन राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दूसरे मुद्दों को भी उठाया 

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हमारे व्यापारिक और आर्थिक संबंध एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों देशों की समृद्धि में योगदान करते हैं। लक्सन ने कहा इस बैठक में दूसरे मुद्दों को भी उठाया गया। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चल रहे तनाव को कम करने की जरूरत और युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों को हल करने के लिए चीन की ओर से निभाई जा सकने वाली बड़ी भूमिका को बताया। लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक से संबंधित पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि एक जटिल दुनिया में, खुला संवाद पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

शी ने मतभेदों को दूर करने पर दिया जोर

चीनी सरकारी मीडिया ने बताया कि शी ने कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को दूर रखते हुए साझा आधार पर सहमत होने की जरूरत है। उन्होंने व्यापार और निवेश सहयोग को गहरा करने और जलवायु जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशने का आह्वान किया।

चीन ने किए न्यूजीलैंड और कुक द्विप के संबंध खराब 

यह वार्ता ऐसे समय में हुई है, जब चीन और कुक द्वीप समूह के बढ़ते संबंधों को लेकर न्यूजीलैंड ने चिंता जताई। एक दिन पहले न्यूजीलैंड ने बड़ा कदम उठाते हुए  कुक द्विप को दी जाने वाली लाखों डॉलर की मदद को रोक दिया। दरअसल, न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के इस छोटे से द्विप का सबसे बड़ा वित्तपोषक है। हाल के वर्षों में चीन के साथ संबंधों को लेकर अन्य प्रशांत द्वीपों और उनके बड़े क्षेत्रीय समर्थकों ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच संबंध खराब हुए हैं। इसके पीछे है चीन, जो प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाता जा रहा है। 

लक्सन के कार्यालय ने बताया कि  वे अगले दौरे पर यूरोप जाएंगे, जहां उनकी ब्रुसेल्स और नीदरलैंड में बैठकें होंगी। वह यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ व्यापार, सुरक्षा और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नीदरलैंड में, वह अगले सप्ताह हेग में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में आमंत्रित अतिथि हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed