{"_id":"66b73d667a43ea8578027863","slug":"susan-wojcicki-former-youtube-ceo-dies-at-56-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Susan Wojcicki: यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुजैन वोज्स्की का फेफड़ों के कैंसर से निधन, महज 56 वर्ष की थीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Susan Wojcicki: यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुजैन वोज्स्की का फेफड़ों के कैंसर से निधन, महज 56 वर्ष की थीं
Sat, 10 Aug 2024 03:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:49 PM IST
सार
Susan Wojcicki: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने शनिवार तड़के एक्स पर एक पोस्ट में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वोज्स्की गूगल के इतिहास में केंद्र में थीं। सुजैन वोज्स्की ने ऐसे समय में यूट्यूब का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था जब यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गलत सूचना, अभद्र भाषा और अन्य हानिकारक सामग्री फैलाने के आरोपों के बाद बढ़ती जांच के दायरे में आ गया था।
विज्ञापन
सुजैन वोज्स्की
- फोटो : x.com/@SusanWojcicki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल की शुरुआती कर्मचारियों में से एक यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुजैन वोज्स्की का दो साल तक फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित रहने के बाद निधन हो गया। वह 56 वर्ष की थीं। उनके पति डेनिस ट्रोपर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्रोपर ने अपने पोस्ट में कहा, "गहरे दुख के साथ मैं सुसान वोज्स्की के निधन की खबर साझा कर रहा हूं। 26 साल से मेरी प्यारी पत्नी और हमारे पांच बच्चों की मां ने फेफड़ों के कैंसर के साथ रहते हुए 2 साल बाद आज हमें छोड़ दिया।"
विज्ञापन
ट्रोपर ने कहा कि वोज्स्की "जीवन में सिर्फ मेरी सबसे अच्छा दोस्त और साथी नहीं थी, बल्कि एक शानदार दिमाग, एक प्यार करने वाली मां और कई लोगों के लिए एक प्रिय दोस्त थी।"
विज्ञापन
वोज्स्की सिलिकॉन वैली की सबसे प्रमुख महिलाओं में से एक थीं – अपने शुरुआती दिनों में वह यूट्यूब की मूल कंपनी गूगल में तब शामिल हुईं जब इसके दो संस्थापकों ने कैलिफोर्निया में अपने गैरेज से एक सर्च बनाने के लिए काम शुरू किया था। बाद में वह गूगल की 16 वीं कर्मचारी बन गईं और लगभग 25 वर्षों तक कंपनी में काम किया था।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने शनिवार तड़के एक्स पर एक पोस्ट में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वोज्स्की की गूगल के इतिहास में केंद्र में थीं।
पिचाई ने कहा, "वह एक बेहतरीन इंसान, लीडर और दोस्त थीं, जिनका दुनिया पर जबरदस्त प्रभाव रहा और मैं उन अनगिनत गूगलर में से एक हूं, जो उन्हें बेतहर तरीके से जानते थे।"
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार वोज्स्की ने पिछले साल एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यूट्यूब से बाहर होने की घोषणा करने से पहले नौ साल तक इसके सीईओ के रूप में काम किया। उन्होंने ब्लाग पोस्ट में बताया था कि अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वे नेतृत्व की भूमिका से "पीछे हट" रही हैं।
सुजैन वोज्स्की ने ऐसे समय में यूट्यूब का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था जब यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गलत सूचना, अभद्र भाषा और अन्य हानिकारक सामग्री फैलाने के आरोपों के बाद बढ़ती जांच के दायरे में आ गया था।