{"_id":"6152c8d1058b5a08ee3dc957","slug":"survey-regarding-determining-price-at-which-consumers-will-keep-buying-domestic-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: जानिए LPG सिलिंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार का प्लान, कई विकल्पों पर हो रहा विचार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
काम की खबर: जानिए LPG सिलिंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार का प्लान, कई विकल्पों पर हो रहा विचार
Tue, 28 Sep 2021 03:19 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 28 Sep 2021 03:19 PM IST
सार
LPG Subsidy: तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलपीजी सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर बड़ी खबर आई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय उस सीमा का मूल्यांकन कर रहा है जिस पर तरलीकृत पेट्रोलियम गैस पर सब्सिडी बहाल की जाएगी। एक सर्वे किया जा रहा है कि किस कीमत पर ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता गैस सिलिंडर खरीदेंगे।
विज्ञापन
कई विकल्पों पर हो रहा विचार
बिजनस स्टैंडर्ड ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि मामले में कई तरह के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इनमें से एक विकल्प ये है कि सरकार सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को ही उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी प्रदान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को बांटे 3,559 करोड़ रुपये
उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को 3,559 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-2020 में यह आंकड़ा 24,468 करोड़ रुपये था। इस तरह एक साल में सरकार ने सब्सिडी में लगभग छह गुना कटौती की है। मौजूदा समय में अगर उपभोक्ताओं की सालाना आय 10 लाख रुपये है, तो आपको सिलिंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता है।
मौजूदा समय में इतनी है सब्सिडी
मौजूदा समय में दिल्ली में घरेलू सिलिंडर पर सब्सिडी शून्य है, लेकिन केंद्र सरकार कुछ राज्यों में फ्रेट कॉस्ट्स के रूप में ग्राहकों को सब्सिडी प्रदान करती है। सब्सिडी की मात्रा अलग-अलग है, लेकिन यह मोटे तौर पर 30 रुपये से भी कम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सब्सिडी को लेकर किए जा रहे सर्वे से पता लगाया जाएगा कि उपभोक्ता किस रेट पर सिलिंडर खरीद सकते हैं।
इस साल 190.50 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर
सिलिंडर के दाम के बारे में बात करें, तो दिल्ली में इस साल एक जनवरी को यह 694 रुपया का था। लेकिन अब यह बढ़कर 884.50 रुपये का हो गया है। यानी इस साल अब तक इसमें 190.50 रुपये की तेजी आई है। कोलकाता में इसका दाम 911 रुपये, मुंबई में 884.5 रुपये और चेन्नई में 900.5 रुपये है। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।