फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Surmount Logistics Solutions Pvt Ltd gifts cars to employees in Chennai

कंपनी हो तो ऐसी: संस्थान ने कर्मचारियों को उपहार में दी कार, कड़ी मेहनत-समर्पण के लिए 20 को मिला इनाम

Sun, 22 Dec 2024 11:30 PM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 11:30 PM IST
सार

सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लि. के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डेन्जिल रायन ने कहा, एक मजबूत कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन से न सिर्फ समग्र कर्मचारी संतुष्टि में सुधार होता है, बल्कि उत्पादकता और जुड़ाव में भी वृद्धि होती है। प्रेरित कर्मचारियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद अधिक होती है।

विज्ञापन
Surmount Logistics Solutions Pvt Ltd gifts cars to employees in Chennai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

चेन्नई स्थित सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लि. ने अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार और मोटरसाइकिल उपहार में दी है। कंपनी के प्रति कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए कर्मचारियों को ये उपहार दिए गए हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि 20 कर्मचारियों को ‘उच्च लक्ष्य हासिल करने’ के लिए प्रेरित करने के लिहाज से उन्हें टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटी और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी गई। सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट माल ढुलाई में देरी, पारदर्शिता की कमी और अकुशल आपूर्ति शृंखला समाधान जैसी लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की आम चुनौतियों का समाधान करती है।

विज्ञापन


प्रोत्साहन से बढ़ती से उत्पादकता
कंपनी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डेन्जिल रायन ने कहा, एक मजबूत कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन से न सिर्फ समग्र कर्मचारी संतुष्टि में सुधार होता है, बल्कि उत्पादकता और जुड़ाव में भी वृद्धि होती है। प्रेरित कर्मचारियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद अधिक होती है।
विज्ञापन


लॉजिस्टिक्स को सरल बनाना है लक्ष्य
रायन ने कहा, हमारा मिशन सभी आकार के व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स को सरल बनाना है। हम पारंपरिक माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स प्रक्रियाओं की कठिनाइयों को समझते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान प्रदान करना है, जो कुशल होने के साथ पर्यावरण के प्रति भी सचेत हों

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed