फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Starbucks names Indian-origin Laxman Narasimhan as new CEO

Starbucks New CEO: भारतवंशी लक्ष्मण नरसिंह्मन होंगे स्टारबक्स के नए सीईओ, अगले साल संभालेंगे नया प्रभार

Fri, 02 Sep 2022 09:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Sep 2022 09:23 AM IST
सार

55 साल के नरसिंह्मन लंदन से अमेरिका स्थानांतरित होंगे। वे एक अप्रैल 2023 को सीईओ का पद ग्रहण करेंगे। स्टारबक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि नरसिंह्मन कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य बनेंगे।

विज्ञापन
Starbucks names Indian-origin Laxman Narasimhan as new CEO
Laxman Narasimhan new ceo of Starbucks - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया की दिग्गज कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतवंशी लक्ष्मण नरसिंह्मन को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामजद किया है। 

विज्ञापन

55 साल के नरसिंह्मन लंदन से अमेरिका स्थानांतरित होंगे। वे एक अप्रैल 2023 को सीईओ का पद ग्रहण करेंगे। स्टारबक्स ने गुरुवार को घोषणा की कि नरसिंह्मन कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य बनेंगे।

नरसिंह्मन लंदन से अमेरिका के सिएटल में स्थानांतरित होने के बाद एक अक्तूबर 2022 को भावी सीईओ बनेंगे। सीईओ के रूप में वे अगले साल पदभार संभालेंगे। तब तक वे अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स के साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


इसके पूर्व नरसिंह्मन रेकिट (Reckitt), लॉयसोल (Lysol) और बेबी फॉर्मूला निर्माता इनफैमिल (Enfamil) में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को ही ब्रिटेन के रेकिट बेंकिजर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी का पद छोड़ने का एलान किया था। रेकिट छोड़ने के बाद कंपनी के शेयर मूल्य में चार फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टारबक्स की चेयरमैन मेलोडी हॉब्सन ने कहा कि कंपनी का मानना है कि हमें अपने अगले सीईओ के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिला है। नरसिंह्मन ने कारोबारी दुनिया में कई अहम काम कर काफी ख्याति अर्जित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed