फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet: Delhi-Nashik flight had to return halfway due to a glitch in the auto pilot

SpiceJet: दिल्ली-नासिक विमान के ऑटो पायलट में गड़बड़ी, आधे रास्ते से लौटना पड़ा

Thu, 01 Sep 2022 10:19 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 01 Sep 2022 10:19 AM IST
सार

SpiceJet: डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान VT-SLP जो फ्लाइट एसजी-8363 के रूप में दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भर चुका था उसे ऑटो पायलट में गड़बड़ी आने के कारण वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
SpiceJet: Delhi-Nashik flight had to return halfway due to a glitch in the auto pilot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली से नासिक के लिए गुरुवार सुबह को उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को ऑटो पायलट में गड़बड़ी के कारण आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

डीजीसीए की ओर से कहा गया है कि स्पाइसजेट की बोईंग 737 विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है।

डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान VT-SLP जो फ्लाइट एसजी-8363 के रूप में दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भर चुका था उसे ऑटो पायलट में गड़बड़ी आने के कारण वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

बता दें कि बीते कुछ महीनों में ईंधन की ऊंची कीमतों और रुपये के मूल्यह्रास के बीच वित्तीय उथल-पुथल  के बीच  स्पाइसजेट के कई विमानों में गड़बड़ी की खबरें आईं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed