फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet confirms interest to acquire bankrupt airline Go First

Aviation: स्पाइसजेट एयरलाइन ने गो फर्स्ट के अधिग्रहण की इच्छा जताई, समाधान पेशेवर से ये कहा

Tue, 19 Dec 2023 02:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 19 Dec 2023 02:32 PM IST
सार

Aviation: शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि अधिग्रहण प्रस्ताव का मकसद गो फर्स्ट को स्पाइसजेट के साथ संभावित गठजोड़ में एक मजबूत और व्यावहारिक एयरलाइन बनाना है। स्पाइसजेट ने सितंबर तिमाही के नतीजों में उसे 428 करोड़ रुपए के शुद्ध घाटे का एलान किया था हुआ जो एक साल पहले के 835 करोड़ रुपये के घाटे का आधा है।

विज्ञापन
SpiceJet confirms interest to acquire bankrupt airline Go First
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर (आरपी) के समक्ष अधिग्रहण की रुचि दिखाई है। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि वह जांच-पड़ताल के बाद अधिग्रहण का पेशकश करना चाहती है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि अधिग्रहण प्रस्ताव का मकसद गो फर्स्ट को स्पाइसजेट के साथ संभावित गठजोड़ में एक मजबूत और व्यावहारिक एयरलाइन बनाना है।

विज्ञापन


इससे  पहले मीडिया रिपोर्ट्स में  दावा किया गया था कि स्पाइसजेट ने दो अन्य कंपनियों शारजाह स्थित एविएशन कंपनी स्काई वन व अफ्रीका केंद्रित सफ्रिक इन्वेस्टमेंट्स के साथ दिवालिया हो चुकी विमानन कंपनी गो फर्स्ट के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने कहा है, "कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और विकास योजनाओं में निवेश करने करने व संसाधन प्रदान करने के लिए लगभग 270 मिलियन अमेरिकी डॉलर की नई पूंजी जुटाने की प्रक्रिया को मंजूरी दी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों में उसे 428 करोड़ रुपए के शुद्ध घाटे का एलान किया था जो एक साल पहले के 835 करोड़ रुपये के घाटे का आधा है। भारतीय एयरलाइन को पूर्व प्रमोटर कलानिधि मारन को मध्यस्थता फैसले के बाद बकाया राशि का भुगतान भी करना है।


मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मीडिया को बताया कि गो फर्स्ट की कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (सीआईआरपी) को मैनेज करने वाले रिजॉल्यूशन प्रफेशनल (आरपी) शैलेंद्र अजमेरा को इन एंटिटीज से पिछले 10 दिनों के दौरान एयरलाइन्स की जांच पड़ताल करने के लिए रिक्वेस्ट मिली थी। गो फर्स्ट पर लेनदारों का 6,200 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा एयरलाइन क्रमशः 1,934 करोड़ रुपये और 1,744 करोड़ रुपये के बकाया के साथ शीर्ष दो लेनदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed