{"_id":"579a03bc4f1c1bec6a21ec60","slug":"smart-bottle-golchi-will-keep-milk-warm-juice-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये स्मार्ट बोतल आपके दूध को रखेगी गर्म, जूस ठंडा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
ये स्मार्ट बोतल आपके दूध को रखेगी गर्म, जूस ठंडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Jul 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
गोल्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर एक बोतल में एक ही ठंडा या गर्म तरल पदार्थ रखा जा सकता है, लेकिन अमेरिका में एक ऐसी हाई-टेक बोतल विकसित की गई है, जिसमें ठंड और गर्म तरल पदार्थों को एक साथ रखा जा सकेगा। गोल्ची नामक इस स्मार्ट बोतल को शिकागो की एक कंपनी ने तैयार किया है, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन बोतल बताई जा रही है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, इस 11.3 इंच की हाई-टेक बोतल को 15 अलग-अलग प्रकार के फंक्शन से लैस किया गया है। गोल्ची में गर्म तरल पदार्थ को 12 घंटे और ठंडे तरल पदार्थ को 24 घंटे तक उसी अवस्था में रखा जा सकता है। मान लीजिए कि अगर आप यात्रा में जा रहे हैं, तो यह बोतल एक साथ दूध को गर्म और जूस को ठंड रखेगी।
विज्ञापन
इस बोतल में दो तरल पदार्थों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था है। साथ ही इसमें दवाओं, स्नैक्स और चाबी जैसे ठोस पदार्थों को भी रखने की जगह है। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक ठंडे और गरम पदार्थों के कंटेनर को जोड़कर एक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन