{"_id":"67281abf4c26d7d247068afd","slug":"silver-will-perform-better-than-gold-more-than-40-percent-return-as-per-last-year-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver: सोने के मुकाबले बेहतर रहेगा चांदी का प्रदर्शन, पिछले साल के मुताबिक 40 फीसदी से अधिक रिटर्न","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold-Silver: सोने के मुकाबले बेहतर रहेगा चांदी का प्रदर्शन, पिछले साल के मुताबिक 40 फीसदी से अधिक रिटर्न
Mon, 04 Nov 2024 06:22 AM IST
शुभम कुमार
कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 04 Nov 2024 06:22 AM IST
सार
Gold-Silver: सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब हैं। त्योहारी सीजन में मजबूत औद्योगिक मांग की वजह से चांदी एक लाख रुपये के पार पहुंच गई थी। हालांकि, दिवाली के दिन यानी 31 अक्तूबर को यह 1,500 रुपये सस्ती होकर 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोना चांदी के मामलों में कमोडिटी विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में मौजूदा तेजी, वैश्विक अनिश्चितता और औद्योगिक मांग को देखते हुए मध्यम से लंबी अवधि में सोने की तुलना में चांदी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। पिछले साल धनतेरस से तुलना करें तो चांदी रिटर्न देने के मामले में सोने से आगे रही है। इस अवधि में चांदी ने 40.5 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि सोने ने करीब 34 फीसदी मुनाफा बनाया है।
छू सकती है 1.30 लाख रुपये का स्तर
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा, अगले दो-तीन वर्षों की अवधि के लिए चांदी को लेकर धारणा मजबूत है। आपूर्ति में गिरावट, फोटोवोल्टिक्स एवं ई-वाहन जैसे क्षेत्रों से बढ़ती औद्योगिक मांग और कई देशों में तनाव के कारण चांदी दो-तीन वर्षों में वैश्विक बाजार में 70 डॉलर प्रति औंस के पार निकल सकती है।
अगले एक साल की बात करें तो एमसीएक्स चांदी 1.30 लाख का स्तर छू सकती है, जबकि सोना 85,000 के करीब पहुंच सकता है। केडिया ने कहा, निकट भविष्य में सोने में अच्छी तेजी रहेगी, लेकिन 2025 की दूसरी छमाही में निवेशक सतर्कता बरत सकते हैं।
विज्ञापन
सोने में तेजी का मिल रहा लाभ
सोने में तेजी के कारण भी चांदी की चमक बढ़ रही है। धनतेरस और दिवाली में सोने-चांदी की बिक्री के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। इंडियन बूलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के महासचिव सुरेश मेहता का कहना है कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब धनतेरस के दौरान बिक्री के मामले में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया।
मजबूत रहा है चांदी का प्रदर्शन
एक साल के आंकड़े देखें तो चांदी का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। अगले 12-15 महीनों में चांदी रिटर्न के मोर्चे पर या तो सोने के बराबर आ सकती है या उससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इस अवधि में चांदी एमसीएक्स पर 1.25 लाख और कॉमेक्स पर 40 डॉलर तक पहुंच सकती है। -मानव मोदी कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

- सोने की बढ़ती कीमतों ने पारंपरिक खरीदारी के उत्साह को कम कर दिया। इससे उपभोक्ताओं और निवेशकों ने चांदी की ओर रुख किया।
- मेहता ने बताया, ऊंची कीमतों के कारण इस त्योहारी सीजन में सोने की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी की गिरावट रही। इसके उलट, चांदी की बिक्री में 30-35 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।