{"_id":"5fae63fd8ebc3e9ba20537c3","slug":"silver-gold-price-today-13-november-2020-latest-update-gold-rises-rs-241-silver-gains-rs-161-on-festival-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: धनतेरस में रौशन हुआ बाजार, सोने-चांदी की बिक्री में तेजी, जानिए कितना है दाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: धनतेरस में रौशन हुआ बाजार, सोने-चांदी की बिक्री में तेजी, जानिए कितना है दाम
Fri, 13 Nov 2020 04:16 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 13 Nov 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
दिवाली से पहले धनतेरस के दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की बिक्री में तेजी आती हुई दिखाई दी। धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर पर आज सोने की कीमत 241 रुपये बढ़कर 50,425 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। त्योहारों के चलते कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी दिन सोना 50,184 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी की बात करें, तो यह 161 रुपये बढ़कर 62,542 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। गुरुवार को इसकी कीमत 62,381 रुपये प्रति किलोग्राम थी। भारत में धनतेरस सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है। इसलिए आज बढ़ती मांग के अनुरूप सोने की कीमत में उछाल आया।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में आज सोना 1,880 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.32 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के डर से ज्यादातर ग्राहकों ने अग्रिम बुकिंग करा ली थी और शुक्रवार को उन्होंने अपना ऑर्डर लिया, जबकि कुछ तनिष्क और मेलोर्रा जैसे ऑनलाइन ब्रांडों के जरिए सुरक्षित खरीदारी कर रहे हैं। जो लोग इन कीमती धातुओं नहीं खरीद सकते, वे इस साल दो दिन मनाए जा रहे धनतेरस त्योहार के मौके पर स्टील के बर्तन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
धनतेरस में इस समय सोने की कीमत 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है, जो पिछले साल 38,096 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
सरकार सस्ते में बेच रही है सोना
सरकार ने नौ नवंबर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आठवीं सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए खोली थी। इस बॉन्ड आज यानी 13 नवंबर तक ही निवेश किया जा सकता है। इस गोल्ड बॉन्ड के लिए सोने की कीमत 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। वहीं अगर गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी।