फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Silicon Valley Bank crisis: Start-ups can rely on Indian banking system

SVB Crisis: केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर 400 स्टार्टअप प्रतिनिधियों से मिले, SVB संकट से उबरने पर हुई चर्चा

Tue, 14 Mar 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 Mar 2023 06:41 PM IST
सार

SVB Crisis: बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने यह भी आश्वस्त किया कि पिछले कुछ दिनों में सामने आई चुनौतियों से निपटने और स्टार्टअप्स की मदद करने पर सरकार ध्यान केंद्रित कर रही है।

विज्ञापन
Silicon Valley Bank crisis: Start-ups can rely on Indian banking system
MoS IT Rajeev Chandrasekhar - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) संकट के मद्देनजर मंगलवार को 400 भारतीय स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों से मिले। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सरकार उन्हें एसवीबी से उत्पन्न आर्थिक संकट से बचाने के तरीकों पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने यह भी आश्वस्त किया कि पिछले कुछ दिनों में सामने आई चुनौतियों से निपटने और स्टार्टअप्स की मदद करने पर सरकार ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा की है और हम यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि हर स्टार्टअप इस मौजूदा संकट से निपटने में सक्षम हो सके। उन्होंने कहा, "भारतीय बैंकिंग प्रणाली भरोसेमंद और मजबूत है और स्टार्टअप्स को इसका इस्तेमाल शुरू करना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने स्टार्ट-अप उद्यमियों और अन्य लोगों के साथ भारतीय बैंकों को नए उत्पादों की पेशकश के माध्यम से स्टार्ट-अप्स को सक्रिय रूप से जोड़ने और उन्हें मदद पहुंचाने पर भी चर्चा की।

बता दें कि एसवीबी की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं अमेरिकी वित्त विभाग, फेडरल रिजर्व और फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) सहित अमेरिकी नियामकों ने संकटग्रस्त एसवीबी के जमाकर्ताओं को 13 मार्च से "उनके सभी पैसे तक पहुंच" उपलब्ध कराकर उन्हें बड़ी राहत दी है।


उधर, फेडरल रिजर्व ने यह भी उल्लेख किया है कि यह जमाकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए पात्र डिपॉजिटरी संस्थानों को "अतिरिक्त धन" मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed