फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Shatabdi Rajdhani Duronto Express increased price of ticket tea and meal

रेल यात्रियों को दोहरा झटका, चाय व खाने के अलावा ट्रेन का किराया भी हुआ महंगा

Sun, 17 Nov 2019 12:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क अमर उजाला
बिजनेस डेस्क अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 17 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Shatabdi Rajdhani Duronto Express increased price of ticket tea and meal
शताब्दी ट्रेन (फाइल फोटो)

लाखों रेल यात्रियों के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन ट्रेनों में न सिर्फ चाय और खाना महंगा हुआ है, बल्कि टिकट बुक करते समय खाने का विकल्प चुनने पर अब यात्रियों को तीन से नौ फीसदी अधिक किराया देना होगा। 

विज्ञापन

इससे पहले 2014 में बदली थीं दरें

इससे पहले साल 2014 में दरें बदली गई थीं। रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार, आईआरसीटीसी के आग्रह और बोर्ड की ओर से गठित मेन्यू ऐंड टैरिफ कमिटी की सिफारिशों पर कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। संशोधित कैटरिंग चार्ज आगामी वर्ष 29 मार्च से लागू होगा।

विज्ञापन

इन ट्रेनों में महंगा होगा खाना-पीना

सर्कुलर के मुताबिक, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होने जा रहा है। बता दें कि इन ट्रेनों की टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा देना होता है। साथ ही दूसरी ट्रेनों के यात्रियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के फर्स्ट एसी यात्रियों के लिए ये होंगे दाम
 
सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
सुबह की चाय 15 35
नाश्ता 90 140 
लंच व रात का खाना 145 245
शाम की चाय 70 140

राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के दूसरे व तीसरे एसी यात्रियों के लिए ये होंगे दाम
 
सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
सुबह की चाय 10 20
नाश्ता 75 105
लंच व रात का खाना 125 185
शाम की चाय 45 90

दुरंतो ट्रेन के स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए ये होंगे दाम
 
सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
सुबह की चाय 10 15
नाश्ता 40 65
लंच व रात का खाना 80 120
शाम की चाय 20 50

अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए दाम
 
सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
नाश्ता (शाकाहारी) 30 40
नाश्ता (मांसाहारी) 35 50
स्टैंडर्ड मील (शाकाहारी) 50 80
स्टैंडर्ड मील (मांसाहारी) 55 90
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed