{"_id":"6809bf1d8bb21b149a015ce3","slug":"share-market-update-today-gift-nifty-opening-stock-market-sensex-latest-news-in-hindi-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening Bell: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 242 अंक की गिरावट, जानें निफ्टी का हाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Opening Bell: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 242 अंक की गिरावट, जानें निफ्टी का हाल
Thu, 24 Apr 2025 10:03 AM IST
शिव शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:03 AM IST
सार
Share Market Opening Bell: सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक पिछड़ गए। इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स लाभ में रहे। आइए जानते हैं बाजार का हाल।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
सात दिनों की तेजी और एशियाई बाजारों में नरमी के बाद भारतीय बाजार में मुनाफावसूली दिखी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.01 अंक गिरकर 79,874.48 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 72.3 अंक गिरकर 24,256.65 अंक पर आ गया।
पिछले सात कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 6,269.34 अंक या 8.48 प्रतिशत बढ़ा और निफ्टी 1,929.8 अंक या 8.61 प्रतिशत उछला।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक पिछड़ गए। इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स लाभ में रहे।
विज्ञापन
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो का निक्केई 225 सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। नैस्डैक कंपोजिट में 2.50 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.67 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.07 प्रतिशत की तेजी आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 66.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,332.93 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
बुधवार को बीएसई का सूचकांक 520.90 अंक या 0.65 प्रतिशत उछलकर 80,116.49 अंक पर बंद हुआ। यह 18 दिसंबर के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। निफ्टी 161.70 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 24,328.95 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन