फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   share market recovers by 350 points on closing

शेयर बाजार में दिखी 350 अंकों की रिकवरी, 12025 पर बंद हुआ निफ्टी

Wed, 08 Jan 2020 04:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 08 Jan 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
share market recovers by 350 points on closing

शेयर बाजार में बुधवार को खराब शुरुआत के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला। निफ्टी में 95 अंक और सेंसेक्स में 341 अंक सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 52 अंक गिरकर 40,818 पर बंद हुआ है। निफ्टी 28 अंक गिरकर 12,025 पर बंद हुआ है। जबकि बैंक निफ्टी 26 अंक गिरकर 31,374 पर बंद हुआ है। मिडकैप 53 अंक चढ़कर 17,074 पर बंद हुआ है। मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ है। 

विज्ञापन


ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संकट के बाद सुबह के वक्त बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स में 354 अंक और निफ्टी 78 अंक गिरकर खुला था। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। तेल-गैस शेयरों में भी आज सुबह के वक्त भारी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.05 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन

इन शेयरों में देखी गई गिरावट

एसबीआई का शेयर दो फीसदी लुढ़क गया। बीपीसीएल में भी इतना ही नुकसान देखा गया। लार्सन एंड टूब्रो 1.6 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.5 फीसदी नीचे आ गया। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में नुकसान देखा गया। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.2 फीसदी गिरावट आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शेयरों में देखा गया उछाल

दूसरी ओर यस बैंक के शेयर में तीन फीसदी उछाल आया। टीसीएस का शेयर एक फीसदी चढ़ा। टेक महिंद्रा में 0.8 फीसदी और बजाज ऑटो में 0.4 फीसदी तेजी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed