फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell: Sensex rises Nifty above 23000 Gold Silver Rate Dollar Rupee Updates

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; सेंसेक्स 78000 के पार, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

Tue, 25 Mar 2025 09:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Mar 2025 09:26 AM IST
सार

शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ खुला। इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लगातार सातवें सत्र में तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में व्यापक बाजार सूचकांक भी मिले-जुले रहे, जिससे संकेत मिलता है कि हालिया तेजी के बाद कुछ निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex rises Nifty above 23000 Gold Silver Rate Dollar Rupee Updates
शेयर मार्केट का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लगातार सातवें दिन बरकरार है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुले। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 418.54 अंक उछलकर 78,402.92 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 107.85 अंक चढ़कर 23,766.20 अंक पर आ गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 85.64 पर आ गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज से भारत में, PM मोदी से मिले जयशंकर-गोयल; जानिए अहमियत
विज्ञापन


विदेशी फंड के प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेज उछाल का असर
शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी बढ़त जारी रखी। विदेशी फंड के प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेज उछाल के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत बनी रही। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 418.54 अंक उछलकर 78,402.92 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 107.85 अंक चढ़कर 23,766.20 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत उछलकर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 77,984.38 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 23,658.35 अंक पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, जोमैटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील पिछड़ गए। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में टोक्यो सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था, जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए।
 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे गिरा
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 85.84 पर आ गया। इसकी वजह आयातकों की ओर से महीने के अंत में अमेरिकी मुद्रा की मांग बताई गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.59 पर खुला, फिर इसमें गिरावट शुरू हुई और यह 85.84 डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद से 23 पैसे कम है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे बढ़कर 85.61 डॉलर पर बंद हुआ। इससे 2025 के सभी नुकसान बराबर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed