फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market Opening: बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट, प्री-ओपनिंग में 100 अंकों से अधिक उछाल

Thu, 12 Jun 2025 09:19 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Jun 2025 09:19 AM IST
सार

गुरुवार को प्री ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में 100 अंकों से अधिक उछाल देखी गई। हालांकि, बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख रका और बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी के सूचकांकों में मामूली गिरावट देखी गई। शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों को हुए शुरुआती नफा और नुकसान के बारे में जानिए।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
सेंसेक्स ओपनिंग - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच गुरुवार को घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक सतर्कता के साथ खुले। निवेशकों की चिंता के कारण शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू  सूचकांक में गिरावट रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 56.53 अंक चढ़कर 82,571.67  पर खुला । वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23.05 अंक चढ़कर 25,164.45 पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 123.42 अंक  चढ़कर 82,515.14 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 37.15 अंक  बढ़कर 25,141.40 अंक पर आ गया था। 

विज्ञापन


कमजोर अमेरिकी मुद्रा, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत ने रुपये को भी मजबूत किया। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 85.46 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

एशियाई बाजारों का हाल

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिली जुली तस्वीर देखने को मिली। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया के कोस्पी सूचंकाक में 0.9 प्रतिशत की बढ़त हुई, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स गिरा, ताइवान का वेटेड सूचकांक 0.8 प्रतिशत गिरा और हांगकांग का हैंग सेंग 0.56 प्रतिशत गिरा । 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव का दिखा असर

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच सप्ताहांत में होने वाली बैठक से पहले कड़े रुख अपनाने की खबरे आ रही हैं। इसने निवेशकों के बीच चिंता पैदा कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि यह दोनों देशों के वार्ता से पहले का शोर है।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल यहां जानें

निफ्टी-50 में किन कंपनियों के शेयर में नफा-नुकसान, देखिए पूरी सूची

यूरोपीय बाजारों में भी तेजी दिखी

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी रही। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 67.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,301.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed