Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell: Sensex climbs in early trade Nifty up Rupee Dollar Situation Know all about it

Share Market: आईटी शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 1300 अंक फिसला, निफ्टी 24000 से फिसला

Thu, 28 Nov 2024 11:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Nov 2024 11:17 AM IST
सार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी 24100 से नीचे आया। इससे पहले, शेयर बाजार गुरुवार को एक बार फिर हरे निशान पर खुला। आइए जानें बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex climbs in early trade Nifty up Rupee Dollar Situation Know all about it
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी 24100 से नीचे आया। इससे पहले, शेयर बाजार गुरुवार को एक बार फिर हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार धीमी, लेकिन उछाल भरी रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 95 अंक चढ़कर 80,329.08 अंकों और 50 शेयरों वाला निफ्टी 48.15 अंक की बढ़त के साथ 24,323.05 अंकों तक पहुंच गया है। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.46 पर स्थिर रहा।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार की कैसी रही चाल अब विस्तार से जानें

एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुले। सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील शामिल थे। टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पावर ग्रिड पिछड़ने वालों में शामिल थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 7.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

बाजार की चाल पर जानकारों की क्या है राय?

जानकारों के अनुसार, "बाजार में सुधार का दौर निकट भविष्य में जारी रहने की संभावना है। बाजार के लिए एक स्पष्ट सकारात्मक बात यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा लगातार बिकवाली बंद हो गई है। इससे खुदरा निवेशकों को फिर से आक्रामक तरीके से खरीदारी शुरू करने का विश्वास मिलेगा।"

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "लेकिन इतनी अधिक आशावादिता के लिए कोई जगह नहीं है। मजबूत डॉलर उभरते बाजारों के लिए नकारात्मक है, इसलिए एफआईआई के आक्रामक खरीदार बनने की संभावना नहीं है।" एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो बढ़त में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

विजयकुमार ने कहा कि बड़े संस्थान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों तथा व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव के बारे में स्पष्टता के लिए प्रतीक्षा करना और देखना पसंद करेंगे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत गिरकर 72.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 230.02 अंक या 0.29 फीसदी चढ़कर 80,234.08 पर बंद हुआ था। निफ्टी 80.40 अंक या 0.33 फीसदी चढ़कर 24,274.90 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed