फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell Domestic stock market started flat Sensex-Nifty opened on green mark rupee also rose

Share Market Opening Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर लौटा बाजार; सेंसेक्स 600 अंक ऊपर, निफ्टी 22500 पार

Thu, 06 Mar 2025 09:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.36 अंक प्रतिशत उछलकर 74,308.59 पर खुला। एनएसई निफ्टी 154 अंक चढ़कर 22,491.30 पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में आ गए। 

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Domestic stock market started flat Sensex-Nifty opened on green mark rupee also rose
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती काराबार में उठा-पटक के बाद हरे निशान पर लौट आए हैं। सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 71.90 (0.09%) अंकों की बढ़त के साथ  73,817.34 के स्तर पर जबकि निफ्टी 32.46 (0.15%) अंकों की मजबूती के साथ 22,369.75 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान मेटल, ऑयल और गैस सेक्टर के शेयरों में खासी तेजी दिखी।

विज्ञापन


इससे पहले, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भी तेजी के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर, लेकिन सपाट दिखाई दिया। सेंसेक्स 87.42 अंक बढ़कर 73,817.65 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 35.05 अंक बढ़कर 22,372.35 अंक पर आ गया। हालांकि, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर आए। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी लुढ़क गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही सारी बढ़त खो दी। सेंसेक्स और निफ्टी एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बिकवाली के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

ऐसी रही बाजार की चाल
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.36 अंक प्रतिशत उछलकर 74,308.59 पर खुला। एनएसई निफ्टी 154 अंक चढ़कर 22,491.30 पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और लाल निशान में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 305.25 अंक गिरकर 73,424.98 पर तो निफ्टी 86.05 अंक टूटकर 22,251.25 पर आ गया।


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट हुई। वहीं, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे।

बीते दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंकों की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ। 10 दिन की रिकॉर्ड गिरावट के बाद एनएसई निफ्टी 254.65 अंकों की उछाल के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरा
रुपया अपनी बढ़ती गति को बरकरार रखने में विफल रहा और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 87.11 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। अस्थिर शेयर बाजारों और विदेशी कोषों की निकासी के बीच कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों से धारणा को बढ़ावा नहीं मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 86.96 पर खुला और 86.88 तक गया। हालांकि, जल्द ही यह शुरुआती बढ़त गंवाकर 87.11 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 87.06 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed