फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex rallies 582 points to close at 59689 points Nifty rises 159 points to settle at 17557 points Updates

Share Market: शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 582 और निफ्टी 159 उछला, जानें सोना-चांदी और रुपये का हाल

Wed, 05 Apr 2023 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sensex rallies 582 points to close at 59689 points Nifty rises 159 points to settle at 17557 points Updates
Sensex - फोटो : Istock

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को उछाल देखा गया। बीएसई सेंसेक्स 582.87 अंक उछलकर 59,689.31 और एनएसई निफ्टी 159 अंक की बढ़त के साथ 17,557.05 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला देखा गया।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से एक दिन पहले 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 582.87 अंक यानी 0.99 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 लाभ में और नौ नुकसान में रहे। 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 159 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी के 37 शेयर लाभ, जबकि 13 नुकसान में रहे।
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो सबसे ज्यादा 3.96 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, एचयूएल, टाइटन, टीसीएस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा 1.26 प्रतिशत नीचे आया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एसबीआई और मारुति सुजुकी भी नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच खबर है कि रिजर्व बैंक नीतिगत दर में वृद्धि पर रोक लगाने से पहले गुरुवार को मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह बाजार के लिए सकारात्मक होगा। निवेशकों की नजर रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा पर बनी हुई है।

रुपया 42 पैसे की बढ़त के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की तेजी के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 42 पैसे की तेजी के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.90 के दिन के उच्चस्तर और 82.20 के निचले स्तर को छुआ।


सोना-चांदी का दाम
मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,025 रुपये की तेजी के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,810 रुपये की तेजी के साथ 73,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed