फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell: The continuing decline in the market stopped, Sensex jumped 400 points, Nifty above 17150

Sensex Opening Bell: बाजार में जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 17150 से ऊपर

Tue, 27 Sep 2022 09:58 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 27 Sep 2022 09:58 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स मंगलवार को लगभग 300 अंक चढ़कर खुला, वहीं निफ्टी में 94 अंकों की बढ़त दिखी। सेंसेक्स फिलहाल 481.71 अंक ऊपर 57,626.93 के लेवल कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ 17,159.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell: The continuing decline in the market stopped, Sensex jumped 400 points, Nifty above 17150
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी गिरावट थमती दिख रही है। वैश्विक बाजारों से मिलने वाले मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स मंगलवार को लगभग 300 अंक चढ़कर खुला, वहीं निफ्टी में 94 अंकों की बढ़त दिखी। सेंसेक्स फिलहाल 481.71 अंक ऊपर 57,626.93 के लेवल कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 143 अंकों की बढ़त के साथ 17,159.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को बाजार के शुरुआती कारोबार में पावर ग्रिड के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी तो नजारा के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 28 हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं एचडीएफसी और कोटक बैंक के शेयरों में मामूली कमजोरी दिखी। टॉप गेनर्स की लिस्ट की बात करें तो मंगलवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में ओएनजीसी, पावर ग्रिड, श्रीसीमेंट, सिप्ला, कोल इंडिया और बीपीसीएल जैसी कंपनियों के शेयर हैं। वहीं, फिलहाल टॉप लूजर्स की श्रेणी में हीरो मोटरकॉर्प, मारुति और एचडीएफसी जैसी कंपनियों के शेयर हैं।
विज्ञापन


हफ्ते के दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में लार्ज कैप के साथ-साथ स्माल और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल है। बता दें कि सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में नकद में 5101 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 3532 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट का माहौल दिखा। डाऊ जोंस लगभग 330 अंकों तक लुढ़का। वहीं, रुपया अपने नए निचले स्तर 81.62 के लेवल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed