फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell share market opening today nifty sensex opening today

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार

Tue, 17 Jan 2023 10:09 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 17 Jan 2023 10:09 AM IST
सार

सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ 60142 अंकों पर जबकि निफ्टी 17922 अंकों पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में 73 अंकों की मजबूती के साथ 42241 अंकों के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई। शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में नायका के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि डेल्हीवरी के शेयरों में 2% की कमजोरी नजर आ रही है।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell share market opening today nifty sensex opening today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। फिलहाल सेंसेक्स 236.71 अंकों की बढ़त के साथ 60329.68 अंकों पर जबकि निफ्टी 53.15 अंकों की बढ़त के साथ 17,948 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी सेशन में सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ 60142 अंकों पर जबकि निफ्टी 17922 अंकों पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में 73 अंकों की मजबूती के साथ 42241 अंकों के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई। शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में नायका के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि डेल्हीवरी के शेयरों में 2% की कमजोरी नजर आ रही है। दूसरी ओर, सोमवार को जारी फेडरल बैंक के मजबूत नतीजों के बाद मॉर्गन स्टेनली ने इसे ओवरवेट की रेटिंग दी है। एजेंसी ने इसके टारगेट को 165 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 175 कर दिया है। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 0.22% नीचे 81.7900 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर ओपन हुआ।  पिछले कारोबार में यह करीब 81.6125 के लेवल पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


# शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर हरे निशान में 

विज्ञापन

# शुरुआती कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर ये रहे

# अनिश्चितता भरे रह सकते हैं आने वाले दिन, जेफरीज ने जताई आशंका 
इस बीच जेफरीज ने अपने एक नोट आशंका जताई है कि भारतीय आईटी कंपनियों के लिए आने वाले दिन अनिश्चितता भरे रह सकते हैं। जेफरीज के अनुसार हायरिंग में बड़ी गिरावट, धीमा विकास और कमतर रेवेन्यु जेनरेशन के आंकड़े बताते हैं कि कंपनियों के विकास की रफ्तार चौथी तिमाही के दौरान स्थिर रह सकती है। जेफरीज ने कहा है कि ऐसे में आने वाला समय अनिश्चितता भरा रह सकता है। हालांकि जेफरीज ने यह भी उम्मीद जताई है कि इम्प्लॉई पिरामिड में सुधार से मार्जिन रिकवरी को सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इंफोसिस को लेकर जेफरीज ने अब भी सकारात्मक राय दी है। 

# अदाणी एंटरप्राइजेस अपना एफपीओ लाएगी
इस बीच अदाणी एंटरप्राइजेज अपना फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर लेकर आने वाली है। कंपनी ने एफपीओ के लिए सेबी  के पास दस्तावेज जमा करा दिए हैं। कंपनी एफपीओ के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। गौतम अदाणी की इस कंपनी ने निवेशकों को अब तक बहुत बढ़िया रिटर्न दिया है। स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने के बाद से यह कंपनी निवेशकों को 25 गुना तक मुनाफ दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed