{"_id":"662b28d6b3be8cdc670c4129","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: शुरुआती बढ़त के बाद कमजोर पड़ा बाजार; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 22500 से फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market: शुरुआती बढ़त के बाद कमजोर पड़ा बाजार; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 22500 से फिसला
Fri, 26 Apr 2024 01:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:26 PM IST
सार
Sensex Opening Bell: शुक्रवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा बाजार पर बिकवाली हावी होती गई और इसने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। सुबह 11.14 मिनट पर सेंसेक्स 200.15 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 74,139.29 पर और निफ्टी 54.30 (0.24%) अंक टूटकर 22,516.05 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pexel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स लगातार छठे दिन हरे निशान पर खुले। हालांकि शुरुआती कारोबार में बढ़त मामूली ही रही और धीरे-धीरे बाजार पर बिकवाली हावी होती गई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 87 अंकों या 0.12% की बढ़त के साथ 74,424 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 28 अंक मजबूत होकर 22,598 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा बाजार पर बिकवाली हावी होती गई और इसने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। सुबह 11.14 मिनट पर सेंसेक्स 200.15 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 74,139.29 पर और निफ्टी 54.30 (0.24%) अंक टूटकर 22,516.05 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिखा। अब तक के कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयरों में 10 प्रतिशत का उछाल दिख रहा है। वहीं, बजाज फाइनेंस के शेयर 5% तक फिसल गए हैं।
विज्ञापन