{"_id":"6a9cb008a62ff0dc77067db6","slug":"business-updates-nclt-stay-byjus-auction-of-k-3-education-asset-forex-gold-silver-crude-rates-corporate-news-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापार और कॉरपोरेट जगत: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण जीएसटी काउंसिल की बैठक टली, अब 7 अक्तूबर को होगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
व्यापार और कॉरपोरेट जगत: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण जीएसटी काउंसिल की बैठक टली, अब 7 अक्तूबर को होगी
Sun, 06 Sep 2026 09:11 PM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
जीएसटी काउंसिल की 12 सितंबर को होने वाली बैठक अब 7 अक्तूबर को होगी। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण बैठक की तारीख बदली गई है। यह जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक होगी। बैठक से पहले 5 और 6 अक्तूबर को अधिकारियों की बैठक होगी। काउंसिल की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं और इसमें राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं। काउंसिल की बैठक एक साल से अधिक समय बाद हो रही है। 7 अक्तूबर की बैठक में बड़े कारोबारियों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने पर चर्चा हो सकती है। खासकर उन कारोबारियों के लिए प्रक्रिया सरल करने पर विचार होगा, जो हर महीने 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स क्रेडिट आगे बढ़ाते हैं। जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया में ऑटोमेशन समेत अन्य बदलावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
बायजू से जुड़ी के-3 एजुकेशन की संपत्तियों की नीलामी पर रोक
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबी एजुटेक कंपनी बायजू से जुड़ी के-3 एजुकेशन की संपत्तियों की नीलामी पर रोक लगा दी है। के-3 एजुकेशन बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (टीएलपीएल) की सहायक कंपनी है। कंपनी पर लगभग 150 करोड़ रुपये मूल्य की अपनी संपत्तियों को मात्र 16 करोड़ रुपये में बेचने के आरोप थे। यह आदेश के3 एजुकेशन के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) और क्रिटिकल सॉल्यूशंस की ओर से दायर उस याचिका पर आया है, जिसमें स्वामित्व के सत्यापन तक संपत्तियों की सुरक्षा की मांग की गई थी। न्यायाधिकरण ने कंपनी को संपत्तियों के निपटान पर आगामी 21 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है और यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।

टाटा टेक्नोलॉजी के पूर्व सीईओ ने बेचे 165 करोड़ के शेयर
टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ एवं प्रबंध निदेशक पैट्रिक रेमन मैकगोल्ड्रिक ने बीएसई पर खुले सौदे के जरिये लगभग 165 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है। मैकगोल्ड्रिक ने शुक्रवार को चार चरणों में 21 लाख शेयर बेचे। ये शेयर पुणे स्थित वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी में 0.51 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं। शेयर 785 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे गए, जिससे लेनदेन का कुल मूल्य 164.85 करोड़ रुपये रहा। शेयर बिक्री के बाद टाटा टेक्नोलॉजीज में मैकगोल्ड्रिक की हिस्सेदारी 1.13 प्रतिशत से घटकर 0.62 फीसदी रह गई।