फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market New and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 133 अंक फिसला, निफ्टी 21550 के नीचे

Wed, 10 Jan 2024 10:33 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 10 Jan 2024 10:33 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल, विप्रो, टाइटन, नेस्ले और सन फार्मा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market New and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सपाट खुले फिसलते दिखाई दिए। इससे पहले एशियाई बाजारों में गिरावट दिखी। निवेशकों की नजर भारत की प्रमुख महंगाई दर और अमेरिकी ब्याज दरों पर बनी हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 26 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 71,412 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 9 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 21,553 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल, विप्रो, टाइटन, नेस्ले और सन फार्मा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल निवेशकों की नजर गुरुवार को आने वाले अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस डाटा और शुक्रवार को आने वाले भारतीय खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर नजर बनी हुई है।

एकल शेयरों की बात करें तो वेदांता के शेयरों में 2.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मूडीज ने कंपनी की पैतृक कंपनी वेदांता रिसॉर्सेज की रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है।

मीडिया में चल रही टैक्स चोरी की खबरों को नकारने के बाद पॉलिकैब के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि आयकर विभाग के निरीक्षण के दौरान वह पूरा सहयोग कर रही है।


सेक्टोरल फ्रंट की बात करें तो निफ्टी ऑयल और गैस के शेयरों में 1.4% जबकि निफ्टी रियल्टी के शेयरों में 1.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और मेटल के शेयरों में भी गिरावट आई। व्यापार बाजार में निफ्टी मिडकैप100 में 0.6% की गिरावट आई। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप100 में 0.4% की कमजोरी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed