फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: विदेशी निवेशकों के लौटने से झूमा बाजार; सेंसेक्स 1079 अंक चढ़ा, निफ्टी 23650 के पार

Mon, 24 Mar 2025 03:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Mar 2025 03:40 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक लगातार छठे दिन हरे निशान पर बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,078.87 (1.40%) अंकों की बढ़त के साथ 77,984.38 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 307.95 (1.32%) अंक चढ़कर 23,658.35 के स्तर पर पहुंच गया। आइए जानते हैं, बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक लगातार छठे दिन हरे निशान पर बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत उछलकर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 77,984.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,201.72 अंक या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 78,107.23 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 23,658.35 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बेंचमार्क 358.35 अंक या 1.53 प्रतिशत बढ़कर 23,708.75 अंक पर पहुंच गया। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान एसबीआई और एनटीपीसी के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी का क्या कारण?

शेयर बाजार में तेजी विदेशी फंड प्रवाह और बैंकिंग और तेल व गैस शेयरों में खरीदारी के कारण आई। इससे बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। जानकारों के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई।

विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस में सर्वाधिक लाभ रहा। टाइटन, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, नेस्ले और इंफोसिस पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Income Tax: चार वर्षों में 90 लाख से अधिक अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल, सरकार को हुई इतने रुपये की आमदनी

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,470.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बीते हफ्ते मासिक एफएंडओ समाप्ति से पहले शॉर्ट कवरिंग ने तेजी को बढ़ावा दिया। इस दौरान, सेंसेक्स चौतरफा खरीदारी के कारण दिन के कारोबार के दौरान 78 हजार का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करने में सफल रहा।

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में तेजी, यूरोपीय बाजार भी हरे निशान पर

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "विदेशी निवेशकों की नई आशावादिता तथा अमेरिका और यूरोपीय बाजारों के मजबूत संकेतों से धारणा को और बल मिला।" एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में तेजी रही जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.07 प्रतिशत बढ़कर 72.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया।



ये भी पढ़ें: Report: अमेरिकी टैरिफ के एलान से पैदा हुई चुनौती का भारत कैसे उठा सकता है फायदा? रिपोर्ट में बताया गया तरीका

सोमवार तक छह दिनों की तेजी में सेंसेक्स 4,100 अंक या 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। यह बढ़त एफआईआई की बिकवाली कम होने के कारण आई है। 17 मार्च से अब तक निफ्टी 1,260 अंक या 5.5 प्रतिशत चढ़ चुका है।

रुपये में 2025 में हुए नुकसान की हुई भरपाई

सोमवार को केवल शेयर बाजार में ही मजबूत बढ़त नहीं दिखी, रुपया भी 2025 में हुआ अपना पूरा नुकसान पाटकर बंद हुआ। लगातार सातवें कारोबारी सत्र में रुपया मजबूत हुआ और 31 पैसे की बढ़त के साथ 85.67 रुपये (अस्थाई) के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed