फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India poised to become major driver for global trade, ranks third after US and China: Report

Report: अमेरिकी टैरिफ के एलान से पैदा हुई चुनौती का भारत कैसे उठा सकता है फायदा? रिपोर्ट में बताया गया तरीका

Mon, 24 Mar 2025 02:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Mar 2025 02:25 PM IST
सार

अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर भारी टैरिफ लगाने का एलान किया है। वैश्विक बाजार में व्याप्त डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से जुड़ी चिंताओं के बीच मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत के पास अपने घरेलू उद्योगों को मजबूत करने का अवसर है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
India poised to become major driver for global trade, ranks third after US and China: Report
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर चिंताओं के बीच मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत के पास अपने घरेलू उद्योगों को मजबूत करने का अवसर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टैरिफ के कारण बढ़ती लागत, विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और निर्यात में संभावित नुकसान जैसी चुनौतियां आ सकती है, लेकिन इससे भारत को एक अवसर भी मिलेगा। इस चुनौती को सकारात्मक रूप से लेते हुए भारत आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। अमेरिकी टैरिफ स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के रास्ते भी खोल सकता है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, " टैरिफ के कारण बढ़ती लागत, विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और निर्यात से जुड़ी चिंताएं बनी हुई हैं। हालांकि, भारत व्यापार तनाव का लाभ उठा सकता है और अपने घरेलू उद्योगों को मजबूत कर सकता है।" 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'ऐसी कॉमेडी बर्दाश्त नहीं, कुणाल कामरा माफी मांगें', शिंदे पर टिप्पणी मामले में फडणवीस की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने हाल के वर्षों में भारतीय निर्यात पर भारी टैरिफ लगाया है। 2018 में, भारत से आयातित 761 मिलियन डॉलर के स्टील पर 25 प्रतिशत और 382 मिलियन  डॉलर मूल्य के एल्युमीनियम पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था। इन उच्च लागतों ने अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों को कम प्रतिस्पर्धी बना दिया, जिससे एक साल के भीतर स्टील निर्यात में 46 प्रतिशत की गिरावट आई।

अमेरिकी खरीदारों की ओर से सस्ते विकल्पों को अपनाने के कारण भारतीय व्यवसायों को नुकसान उठाना पड़ा। भारत के लिए एक और प्रमुख चिंता भारतीय मुद्रा का कमजोर पड़ना है।रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने कच्चे तेल का 87 प्रतिशत आयात करता है, जिसका भुगतान अमेरिकी डॉलर में किया जाता है। वैश्विक व्यापार विवादों के कारण पूंजी के बाहर जाने से कमजोर हो रहा रुपया तेल आयात को महंगा बना देगा, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ेगा। 

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि लंबे समय तक चलने वाला टैरिफ युद्ध भारत के सकल घरेलू उत्पाद को 0.3 प्रतिशत तक कम कर सकता है। इन चुनौतियों के बावजूद, भारत इस स्थिति को अवसर में बदल सकता है। ऐतिहासिक रूप से, भारत ने अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में उच्च टैरिफ दरें बनाए रखी हैं। आयात शुल्क का रणनीतिक उपयोग करके और घरेलू उद्योगों को मजबूत करके, भारत विदेशी वस्तुओं पर अपनी निर्भरता कम कर सकता है।

ये भी पढ़ें: DGCA: 'यात्रियों को उनके अधिकारों से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में दें', डीजीसीए का विमान कंपनियों को निर्देश

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि व्यापार संघर्ष से भारत को विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना चाहिए और टैरिफ से कम प्रभावित क्षेत्रों में निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए। ट्रम्प की नीतियों का उद्देश्य वैश्विक बाजार में अमेरिकी प्रतिस्पर्धा को बनाए रखना है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से की गई हालिया घोषणाओं ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनाया है। 

रिपोर्ट के अनुसार भारत इस स्थिति का फायदा उठाते हुए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर, स्थानीय निवेश को प्रोत्साहित कर सकता है। भारत दूसरे देशों के साथ अपने व्यापार समझौतों में सुधार करके इस चुनौती का अपने लाभ के लिए उपयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed