फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market Update Today

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सात दिन में निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूबे

Mon, 27 Feb 2023 04:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 27 Feb 2023 04:58 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार के कारोबारी सेशन में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए जबकि मैक्रोटेक के शेयरों में 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिनों के कारोबारी सेशन में निवेशकों के 9.25 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Share Market Update Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

लगातार सातवें दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 175.58 अंकों की गिरावट के साथ 59,288.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.10 अंकों की गिरावट के साथ 17,392.70 के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 0.30% जबकि निफ्टी में 0.42% की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार के कारोबारी सेशन में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए जबकि मैक्रोटेक के शेयरों में 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिनों के कारोबारी सेशन में निवेशकों के 9.25 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं। इस दौरान सेंसेक्स 2031 अंकों तक नीचे फिसल गया है।

विज्ञापन

# हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के शेयरों का हाल 


बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 3735 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 2581 शेयर गिरावट के के साथ बंद हुए। बाजार में बिकवाली हावी रहने के कारण लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 258.08 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 82.85 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार के कारोबारी सेशन में बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई। बैकिंग स्टॉक्स में बिकवाली के बाद खरीदारी की गई। बैकिंग सेक्टर में आईसीआईसीआई बैँक और एसबीआई के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एचडीएफसी लाइफ और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर रहे। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी के टॉप लूजर्स शेयरों की लिस्ट में अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो, यूपीएल, टाटा स्टील और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed