फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 148 अंक चढ़ा, निफ्टी 22550 से नीचे फिसला

Tue, 25 Feb 2025 03:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को पांच दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि इस दौरान निफ्टी एक बार फिर लाल निशान पर बंद हुआ। आइए जानते हैं, शेयर बाजार विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को पांच दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि इस दौरान निफ्टी एक बार फिर लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार के दिग्गज वित्तीय और ऑटो शेयरों में बढ़त ने धातुओं से जुड़े शेयरों में नुकसान की भरपाई की औरअमेरिकी टैरिफ के कारण बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता पर अंकुश लगाया।

विज्ञापन

कारोबार के अंतिम घंटे में औषधि, धातु और आईटी शेयरों में आई कमजोरी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 147.71 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,602.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 330.67 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स के 17 शेयर लाभ में जबकि 13 नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में हालांकि छठे दिन गिरावट जारी रही और यह मामूली 5.80 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 22,547.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के अंतिम घंटे में औषधि, धातु और आईटी शेयरो में बिकवाली से निफ्टी नुकसान में रहा। विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच अमेरिका तथा एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख को देखते हुए निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों में कैसी रही चाल?

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, जोमैटो, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, मारुति और टाइटन प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, पावरग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स शामिल हैं। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,542.45 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे आया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 6,286.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार को शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार

मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘हल्के कारोबार में मानक सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से निवेशकों ने सतर्क रवैया अपनाया। वैश्विक अनिश्चितताओं के साथ एफआईआई की बिकवाली जारी रहने के साथ निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। मौजूदा स्थिति से वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के मासिक निपटान से पहले बाजार में उत्साह का अभाव दिख रहा है।’’ वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.68 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 856.65 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 242.55 अंक की गिरावट आई थी। शेयर बाजार बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed