फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग; सेंसेक्स 941 अंक चढ़ा, निफ्टी 22650 के करीब

Mon, 29 Apr 2024 04:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 29 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को लाल निशान पर बंद होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले और मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 941.12 (1.27%)  अंकों की बढ़त के साथ 74,671.28 पर जबकि निफ्टी 223.46 (1.00%) अंक मजबूत होकर 22,643.40 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दमदार शुरुआत हुई है। शुक्रवार को लाल निशान पर बंद होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले और मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 941.12 (1.27%)  अंकों की बढ़त के साथ 74,671.28 पर जबकि निफ्टी 223.46 (1.00%) अंक मजबूत होकर 22,643.40 पर बंद हुआ। इस दौरान सेबी की ओर से बीएसई को 165 करोड़ रुपये का बिल थमाए जाने के बाद इसके शेयरों में 13.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान एसबीआई और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 3 प्रतिशत का उछाल आया।

विज्ञापन


सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई पर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 4.30% की बढ़त के साथ 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 1,155.65 रुपये पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी अपने रिकॉर्ड स्तर 49,473 पर पहुंचा। सोमवार को रुपया 13 पैसे कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 83.47 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि चार में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 990.99 अंक या 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,721.15 अंक पर पहुचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 223.45 अंक या एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,643.40 अंक पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


मार्च तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 18.5 फीसदी बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीमेंट निर्माता अल्ट्राटेक की ओर से 2023-24 की अंतिम तिमाही के लिए कर के बाद लाभ में लगभग 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी की सूचना देने के बाद कंपनी के शेयरो में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़त वाले अन्य प्रमुख शेयरों में इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में सपाट ढंग से 3,986 करोड़ रुपये रहा जिससे कंपनी के शेयर छह प्रतिशत तक टूट गए। इसके अलावा आईटीसी, विप्रो और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट रही। 

एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार करते दिखे। वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,408.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 


इससे पहले बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 609.28 अंक यानी 0.82 प्रतिशत गिरकर 73,730.16 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.40 अंक या 0.67 प्रतिशत के नुकसान के साथ 22,419.95 अंक पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed