फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell: market fell for the sixth consecutive day, Sensex fell 509 points, Nifty below 16900

Sensex Closing Bell: लगातार छठे दिन शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 509 अंक टूटा, निफ्टी 16900 के नीचे

Wed, 28 Sep 2022 09:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 28 Sep 2022 09:34 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी और महंगाई की चिंताओं के बीच आई सुस्ती का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा। बुधवार को सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 149 अंक टूटकर 16,858 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell: market fell for the sixth consecutive day, Sensex fell 509 points, Nifty below 16900
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

लगातार छठे दिन भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी और महंगाई की चिंताओं के बीच आई सुस्ती का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा। बुधवार को सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 149 अंक टूटकर 16,858 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे दिन के कारोबारी सीजन में बाजार में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, मेटल, रियल्टी के साथ ही ऑयल व गैस के कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयराें में बिकवाली देखने को मिली।

विज्ञापन


बुधवार को निफ्टी के टॉप लूजर्स की कैटेगरी में हिंडालको, जेएसडब्ल्यू, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, यूपीएल और एसबीआई जैसी कंपनियों के शेयर्स रहे। वहीं टॉप गेनर्स की लिस्ट में एशियन पेंट्स, सनफार्मा, डॉ. रेड्डीज, आयशर मोटर्स, पावर ग्रिड और नेस्ले इंडिया जैसी कंपनियों के शेयर रहे। 
विज्ञापन


रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद
इस बीच विदेशी मुद्रा की निकासी के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 40 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 82.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक भी गया। अंत में यह 40 पैसे की गिरावट लेकर 81.93 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed