{"_id":"60a4c2998ebc3e73e86d2b8a","slug":"sebi-proposed-gold-exchange-to-suggest-gold-trading-in-the-form-of-electronic-gold-receipts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना: जल्द मिल सकता है निवेश का नया विकल्प, सेबी ने पेश किया गोल्ड एक्सचेंज का प्रस्ताव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सोना: जल्द मिल सकता है निवेश का नया विकल्प, सेबी ने पेश किया गोल्ड एक्सचेंज का प्रस्ताव
Wed, 19 May 2021 01:17 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 19 May 2021 01:17 PM IST
सार
सेबी ने स्वर्ण एक्सचेंज की स्थापना के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें सोने का कारोबार 'इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीद' के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारतीय निवेशकों को जल्द ही निवेश का एक नया विकल्प मिल सकता है। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्वर्ण एक्सचेंज की स्थापना के लिए एक विस्तृत रूपरेखा का प्रस्ताव पेश किया, जिसमें सोने का कारोबार 'इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीद' के रूप में किया जाएगा, जिससे घरेलू बाजार में हाजिर मूल्य खोज को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। इसे स्टॉक एक्सचेंजों में खरीदा-बेचा जा सकेगा। शेयरों की ही तरह ईजीआर को डीमैट फॉर्म में रखा जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर इसे फिजिकल गोल्ड में बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
वॉल्ट प्रबंधकों के लिए मसौदा मानदंड भी रखे सामने
इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीद (ईजीआर) के तहत सोने को विभिन्न प्रस्तावित मूल्यवर्ग - एक किलोग्राम, 100 ग्राम, 50 ग्राम का होगा और कुछ शर्तों के साथ इन्हें पांच और 10 ग्राम में भी रखा जा सकेगा। गोल्ड एक्सचेंज पर परामर्श पत्र जारी करने के अलावा, नियामक ने वॉल्ट प्रबंधकों के लिए मसौदा मानदंडों को भी सामने रखा है और उन्हें सेबी मध्यस्थों के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
सेबी के अनुसार, प्रस्तावित गोल्ड एक्सचेंज, जिसमें व्यापार का पूरा पारिस्थिकी तंत्र (इकोसिस्टम) और सोने की भौतिक डिलीवरी शामिल है, भारत में एक जीवंत स्वर्ण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह वैश्विक सोने की खपत में भारत के बड़े उपभोक्ता होने के अनुरूप होगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने की थी घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा था कि सेबी गोल्ड एक्सचेंज का नियामक होगा और इस जिंस बाजार पारिस्थितिकी प्रणाली को स्थापित करने के वास्ते भंडारण विकास और नियामकीय प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) को मजबूत किया जाएगा।
ट्रेडिंग के तीन चरण
ट्रेडिंग तीन चरणों में होगी। इसमें फिजिकल गोल्ड को ईजीआर में बदलना, ईजीआर की ट्रेडिंग और फिर ईजीआर को फिजिकल गोल्ड में बदलना शामिल है। मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है।