{"_id":"64300e9a987bf8e3af054b23","slug":"sebi-bans-four-entities-from-securities-markets-for-six-months-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: अनाधिकृत परामर्श सेवा मुहैया कराने के मामले में सेबी की सख्ती, चार संस्थाओं पर छह महीने का प्रतिबंध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: अनाधिकृत परामर्श सेवा मुहैया कराने के मामले में सेबी की सख्ती, चार संस्थाओं पर छह महीने का प्रतिबंध
Fri, 07 Apr 2023 06:08 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 07 Apr 2023 06:08 PM IST
सार
SEBI: सेबी के अनुसार, कोर्स वर्क फोकस और हिरवानी ने मार्च 2018 से जुलाई 2020 की अवधि के दौरान परामशरर् सेवाओं के बदले निवेशकों से सामूहिक रूप से 96 लाख रुपये से अधिक जुटाएं थे। वहीं गुप्ता और पटेल ने मिलकर जून 2014 और नवंबर 2019 के बीच निवेशकों से 60.84 लाख रुपये हासिए किए थे।
विज्ञापन
SEBI Officer Grade A Admit Card
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेश के लिए परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने वाली चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। सेबी ने कोर्स फोकस और इसके मालिक शशंक हिरवानी, कैपिटल रिसर्च के मालिक गोपाल गुपता और कैपर्स के मालिक राहुल पटेल पर छह महीने के लिए प्रतिभूति बाजार में भागीदारी करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
दो अलग-अलग आदेशों में सेबी ने बताया कि उसकी पड़ताल में यह बात सामने आई है कि ये कंपनियां निवेश सलाहकार के रूप में प्रमाण पत्र हासिल किए बिना अनाधिकृत रूप से निवेश परामर्श से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करा रही थीं।
विज्ञापन
सेबी के अनुसार, कोर्स वर्क फोकस और हिरवानी ने मार्च 2018 से जुलाई 2020 की अवधि के दौरान परामशरर् सेवाओं के बदले निवेशकों से सामूहिक रूप से 96 लाख रुपये से अधिक जुटाएं थे। वहीं गुप्ता और पटेल ने मिलकर जून 2014 और नवंबर 2019 के बीच निवेशकों से 60.84 लाख रुपये हासिए किए थे।
विज्ञापन