फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi bans 112 companies from operations

सेबी ने लगाया 112 कंपनियों पर बैन

Fri, 17 Jun 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
Sebi bans 112 companies from operations
सेबी - फोटो : pti

बाजार नियामक सेबी ने कर चोरी और कालेधन को सफेद बनाने के लिए 112 कंपनियों पर प्रतिबंध के अपने अंतरिम आदेश की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा इन कंपनियों के खिलाफ स्टॉक एक्सचेंज तंत्र के दुरुपयोग का मामला भी है।

विज्ञापन


इसके अलावा दूसरी तमाम कंपनियों के खिलाफ भी जांच चल रही है। नियामक ने 29 मार्च को अपने एक अंतरिम आदेश में 246 कंपनियों को बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। जांच में पाया गया था कि कंपनियां शेयर कीमतों को गलत तरीके से उठाने और गिराने व निवेशकों को जाल में फंसाने में शामिल हैं। इनमें ये 112 कंपनियां भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ सेबी ने अपने अंतरिम आदेश की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि ये प्रतिष्ठान कैलाश ऑटो ग्रुप से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के जरिए संचालन कर रहे थे। बाद में पाया गया कि कैलाश ऑटो ग्रुप का लगभग कोई अस्तित्व ही नहीं है । इसके रजिस्टर्ड ऑफिस से कोई परिचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिम आदेश के अनुसार, इन कंपनियों ने धोखाधड़ी से कारोबार करते हुए 1,600 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कदमों
से न सिर्फ बाजार की इमानदारी को धक्का लगा है बल्कि इस तरह के कदमों से निवेशकों के हितों का भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed