फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Q2 FY23 Results: SBI earned Rs 13264 crore in three months, know how much interest earned?

SBI Q2 FY23 Results: एसबीआई को तीन महीने में हुई 13264 करोड़ रुपये की आमदनी, जानिए ब्याज से कितनी कमाई हुई?

Sat, 05 Nov 2022 04:22 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 05 Nov 2022 04:22 PM IST
सार

SBI Q2 FY23 Results: एसबीआई ने सितंबर 2022 तिमाही के लिए जो आंकड़े पेश किए हैं उसके अनुसार बैंक की आय में मजबूत बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा और ब्याज से होने वाली आय (एनआईआई) दोनों में इजाफा हुआ है। दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
SBI Q2 FY23 Results: SBI earned Rs 13264 crore in three months, know how much interest earned?
State Bank of India - फोटो : Istock

विस्तार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के दमदार नतीजे पेश किए हैं। इन नतीजों के अनुसार, सितंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 74 प्रतिशत बढ़कर 13,364 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 7,626 करोड़ रुपये था।   

विज्ञापन

एसबीआई ने सितंबर 2022 तिमाही के लिए जो आंकड़े पेश किए हैं उसके अनुसार बैंक की आय में मजबूत बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा और ब्याज से होने वाली आय (एनआईआई) दोनों में इजाफा हुआ है। दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े बैंक ने जारी वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल 88,733.86 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है। यह आमदनी पिछले वर्ष की इसी तिमाही की आय 77,689.09 करोड़ रुपये से 14% अधिक है। सितंबर 2022 तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 13 फीसदी बढ़कर 35,183 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल सामान तिमाही में 31,183 करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार आया है। तिमाही आधार पर नेट एनपीए एक प्रतिशत से घटकर 0.8% तो ग्रॉस एनपीए 3.91% से घटकर 3.52% (QoQ) रहा। तिमाही आधार पर प्रोविजन भी 31% घटकर 3040 करोड़ रुपये रहा। जबकि सालाना आधार पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.50% से बढ़कर 3.55% हो गया। इस दौरान ग्रॉस लोन 19.93% बढ़कर 30.4 लाख करोड़ रुपए हो गया। सालाना आधार पर भारतीय स्टेट बैंक का डिपॉजिट भी 10% बढ़कर 41.9 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि रिटेल पर्सनल लोन 18.8 फीसदी बढ़कर 10.7 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed