{"_id":"693e9fc528cf4bdada0e2190","slug":"sbi-chairman-cs-setty-said-bank-is-targeting-yono-app-user-base-to-20-crore-over-next-two-years-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI का लक्ष्य: अगले दो साल में YONO यूजर्स की संख्या 20 करोड़ करने की तैयारी, चेयरमैन ने बताई योजना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SBI का लक्ष्य: अगले दो साल में YONO यूजर्स की संख्या 20 करोड़ करने की तैयारी, चेयरमैन ने बताई योजना
Sun, 14 Dec 2025 05:00 PM IST
लव गौर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:00 PM IST
सार
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो (YONO) को लेकर बड़ा लक्ष्य तय किया है। एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने कहा है कि बैंक अगले दो साल में YONO एप के यूजर बेस को दोगुना कर 20 करोड़ तक पहुंचाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अगले दो साल में योनो एप (YONO App) उपयोगकर्ता की संख्या को दोगुना करके 20 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बैंक YONO 2.0 में बड़ा निवेश करेगा, जिसे सोमवार को लॉन्च किया जा रहा है। एसबीआई चेयरमैन सी.एस.शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि YONO 2.0 एक बड़ा अपग्रेड है, जिससे ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा। इसके सभी फीचर्स को 6 से 8 महीने में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बैंक के लिए YONO 2.0 डिजिटलाइजेशन का मुख्य आधार है। इसमें इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के लिए एक ही कॉमन कोड इस्तेमाल किया गया है, जिससे सभी डिजिटल चैनलों पर एक समान और आसान अनुभव मिलेगा। इससे एसबीआई को नए प्रोडक्ट और सर्विस जल्दी लॉन्च करने में मदद मिलेगी। शेट्टी ने बताया कि YONO 2.0 में ग्राहक जर्नी के लिए कॉमन कोर सिस्टम तैयार किया गया है, जिससे खाता खोलने से लेकर अन्य सभी लेन-देन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ब्रांच – तीनों माध्यमों पर सहज रूप से किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: SBI Alert: एसबीआई का अलर्ट, स्मार्टफोन में भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो जिंदगी भर की कमाई हो सकती है चपत
विज्ञापन
20 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने लक्ष्य
उन्होंने कहा, “फिलहाल YONO पर हमारे करीब 10 करोड़ ग्राहक हैं। हमारा लक्ष्य मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 20 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने का है। इसके लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े स्तर पर निवेश किया जा रहा है।”
ये भी पढ़ें: SBI Vacancy 2025: एसबीआई में निकली एससीओ की करीब 1000 पदों पर बंपर भर्ती, आज से करें आवेदन; जानें योग्यता
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया, "आज, हमारे पास लगभग 10 करोड़ कस्टमर बेस है और हमारा मकसद YONO मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग में 20 करोड़ कस्टमर्स को लाना है। कुल मिलाकर, लगभग 20 करोड़ कस्टमर बेस कुछ ऐसा है जिसे हम बना रहे हैं, जिसका मतलब है कि आपको अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर निवेश करना होगा। इसलिए हमारा विचार है कि अगले दो साल में हमारे पास कम से कम 20 करोड़ कस्टमर बेस होना चाहिए।"
क्रेडिट ग्रोथ और RAM सेक्टर पर फोकस
शेट्टी ने कहा कि बैंक को फिलहाल इक्विटी कैपिटल जुटाने की जरूरत नहीं है और वह अगले 5-6 साल तक 15 फीसदी कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो बनाए रख सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में एसबीआई को 14 फीसदी क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद है, जिसमें RAM सेक्टर (रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME) की अहम भूमिका रहेगी। यह सेक्टर बैंक के कुल लोन पोर्टफोलियो का 67 फीसदी है और सितंबर में 25 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके अलावा बैंक में गोल्ड लोन में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि एक्सप्रेस क्रेडिट (अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन) में भी डबल डिजिट ग्रोथ की संभावना है।