फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   saudi's Aramco to buy 20 Percent stake in Reliance oil to chemical business

रिलायंस के ऑयल टू केमिकल बिजनेस में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी सऊदी की अरामको

Mon, 12 Aug 2019 12:50 PM IST
प्रदीप पांडे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 12 Aug 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
saudi's Aramco to buy 20 Percent stake in Reliance oil to chemical business
mukesh ambani - फोटो : jio

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एजीएम में बताया कि सऊदी अरब की अरामको रिलायंस के ऑयल टू केमिकल बिजनेस में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी जो कि रिलायंस में अभी तक का सबसे बड़ा विदेश निवेश होगा। यह सौदा करीब 75 अरब डॉलर का है।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रिलायंस के इतिहास में सबसे बड़ा विदेशी निवेश को लेकर सहमति बनी है। रिलायंस और सऊदी की अरामको लंबे समय की साझेदारी पर सहमत हुए हैं।'

विज्ञापन

आरआईएल ऑइल-टु-केमिकल कारोबार का राजस्व पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्पलेक्स है, जिसकी उत्पादन क्षमता प्रति दिन 14 लाख बैरल है। अंबानी ने ये बातें शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहीं। अरामको पांच लाख बैरल तेल हर दिन रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी में भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ेंः  Jio GigaFiber: जियो के ग्राहकों को Free में मिलेगा एलईडी टीवी और 4के सेटटॉप बॉक्स

मुकेश अंबानी ने आगे बताया कि कंपनी ने 12,191 करोड़ रुपये के टैक्स चुकाये हैं और हम देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है जिसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा। 



उन्होंने आगे बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 67 हजार 320 करोड़ रुपये जीएसटी पर खर्च किया है। इस डील के बाद अरामको लंबे समय तक कंपनी की जामनगर रिफाइनरी को रोजाना 5,00,000 बैरल क्रूड सप्लाई करेगी, जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर के बारे में की गई अपील पर मुकेश अंबानी ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास और वहां के लोगों की जरूरतों के लिए प्रतिबद्ध हैं। रिलायंस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकासात्मक गतिविधियों के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed