फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saudi Prince Alwaleed becomes Twitter's second largest shareholder, know about him

Twitter Deal: ये शख्स है ट्विटर का दूसरा सबसे बड़ा शेयरहोल्डर, मस्क से कहा ‘प्यारे दोस्त, चीफ ट्विट'

Tue, 01 Nov 2022 06:40 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 01 Nov 2022 06:40 PM IST
सार

Twitter Deal: शुक्रवार को सऊदी शाही राजकुमार ने सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली निवेश फर्म किंगडम होल्डिंग और उनके निजी कार्यालय की ओर से जारी एक बयान की प्रति के साथ ट्वीट करते हुए कहा प्रिय मित्र 'चीफ ट्विट' आपके साथ हमेशा।

विज्ञापन
Saudi Prince Alwaleed becomes Twitter's second largest shareholder, know about him
साऊदी प्रिंस अलवलीद तलाल - फोटो : Social Media

विस्तार

बीते गुरुवार को एलन मस्क के 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण सवाल दुनियाभर की बिजनेस कम्युनिटी में तैर रहे थे, उनमें से एक प्रमुख सवाल यह था कि 19 निवेशकों का एक समूह टेक शेयरों में गिरावट से पहले बीते मई में टेस्ला प्रमुख को किए गए 7.1 बिलियन डॉलर की इक्विटी प्रतिबद्धता का पालन करेगा या नहीं? इस सवाल का जवाब  सोमवार को  तब सामने आया जब सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल बिन अब्दुल अजीज ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की एक फाइलिंग में इस बारे में जरूरी चीजें कही। इस घोषणा में उन्होंने कहा कि ट्विटर में उनकी 1.9 बिलियन डॉलर के शेयरों की हिस्सेदारी नई व्यवस्था के तहत हस्तांतरित कर लिया गया है। साऊदी प्रिंस की इस घोषणा के बाद यह बात साफ हो गई कि वे मस्क के बाद सोशल मीडिया कंपनी के दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक होंगे।

विज्ञापन

ट्विटर अधिग्रहण के बाद साऊदी राजकुमार ने जारी किया बयान 

विज्ञापन

शुक्रवार को सऊदी शाही राजकुमार ने सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली निवेश फर्म किंगडम होल्डिंग और उनके निजी कार्यालय की ओर से जारी एक बयान की प्रति के साथ ट्वीट करते हुए कहा प्रिय मित्र 'चीफ ट्विट' आपके साथ हमेशा। ट्वीट के साथ साझा किए गए बयान में कहा गया है कि राजकुमार एलन मस्क की पेशकश के आधार पर ट्विटर के अपने 34.948 मिलियन शेयर जिनका बाजार मूल्य मूल्य 54.20 डॉलर प्रति शेयर है कि हिस्सेदारी को आगे भी जारी रखेगी। इस हिस्सेदारी के साथ वे ट्विटर के दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक होंगे। राकुमार अलवलीद और साऊदी किंगडम होल्डिंग की संयुक्त रूप से ट्वविटर में लगभग 4% की हिस्सेदारी होगी। शाही राजकुमार और किंगडम होल्डिंग के पास ट्विटर के करीबब 34,948,975 शेयर होंगे जिनका बाजार मूल्य करीब 1.89 बिलियन डॉलर है। शाही राजकुमार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केएचसी (किंगडम होल्डिंग कंपनी) और अलवलीद का निजी ऑफिस (पीओ) संयुक्त रूप से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के दूसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स होंगे। कंपनी की बाकी की हिस्सेदारी दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पास है और वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं साऊदी प्रिंस अल वलीद बिन तलाल?

अल वलीद बिन तलाल सऊदी अरब के पहले सम्राट, किंग इब्न सऊद के पोते और देश के अंतिम राजा अब्दुल्ला सऊद के भतीजे हैं। उनका जन्म 7 मार्च 1955 को सऊदी अरब में हुआ था। वह उनकी मां, राजकुमारी मोना अल सोलह लेबनान के पहले प्रधानमंत्री की बेटी थीं।1975 में अल वलीद बिन तलाल पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। वहां 1979 में उन्होंने कैलिफोर्निया के मेनलो कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1985 में सिरैक्यूज विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर्स की डिग्री ली। स्नातक की पढ़ाई के बाद अल वलीद बिन तलाल बिजनेस में अपना करियर शुरू करने के लिए सऊदी अरब लौट आए। अल वलीद बिन तलाल किंगडम होल्डिंग कंपनी (केएचसी) के संस्थापक हैं जो एक सऊदी समूह है और दुनियाभर में होटल, रियल एस्टेट और सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों में निवेश करता है। इन्हें दुनिया के सबसे अमीर निवेशकों में से एक के माना जाता है। अल वलीद बिन तलाल की सपंत्ति वर्ष 2022 में 16 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। अल वलीद बिन तलाल को टाइम पत्रिका की सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी शामिल किया गया है। उन्हें साऊदी अरब का ‘वॉरेन बफेट’ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed