फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sapphire Foods to merge with Devyani International, create single franchise for KFC, Pizza Hut

भारत में QSR सेक्टर का बड़ा विलय: सफायर-देवयानी विलय को मंजूरी, केएफसी और पिज्जा हट का कारोबार एक छत के नीचे

Fri, 02 Jan 2026 04:09 AM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 Jan 2026 04:09 AM IST
सार

सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड और देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड के विलय को दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इस विलयके बाद भारत में केएफसी और पिज्जा हट के लिए एक ही, एकीकृत फ्रेंचाइजी बनेगी। वहीं शेयरों की अदला-बदली के तहत सफायर फूड्स के 100 शेयरों पर देवयानी के 177 शेयर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Sapphire Foods to merge with Devyani International, create single franchise for KFC, Pizza Hut
सफायर फूड्स और देवयानी इंटरनेशनल होगा विलय - फोटो : sapphirefoods.in / dil-rjcorp.com

विस्तार

देश की बड़ी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) कंपनियों में शामिल सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड और देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड का आपस में विलय होने जा रहा है। इस विलय के बाद भारत में केएफसी और पिज्जा हट के लिए एक ही, एकीकृत फ्रेंचाइजी बन जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड की मंजूरी, शेयरों की अदला-बदली का फार्मूला
देवयानी इंटरनेशनल और सफायर फूड्स, दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इस विलय योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सफायर फूड्स का देवयानी इंटरनेशनल में विलय किया जाएगा। यह कदम दोनों कंपनियों के कारोबार को एक साथ जोड़ने और उन्हें और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है। विलय योजना के अनुसार, सफायर फूड्स के हर 100 शेयरों के बदले देवयानी इंटरनेशनल के 177 शेयर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2000 Notes: ₹2000 के नोटों पर बड़ा अपडेट, 98.4% से अधिक करेंसी बैंकों में लौटी, जानें अब क्या है स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूरी मिलने में लगेगा समय
यह विलय अभी अंतिम नहीं है। इसके लिए स्टॉक एक्सचेंज, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई)  नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी)  शेयरधारकों और कर्जदाताओं से मंजूरी लेनी होगी। कंपनी का अनुमान है कि पूरी प्रक्रिया में 12 से 15 महीने लग सकते हैं।

यम! ब्रांड्स की हरी झंडी
अमेरिका की दिग्गज फूड कंपनी यम! ब्रांड्स (जो केएफसी, पिज्जा हट और टाको बेल की मालिक है) ने इस विलय को अपनी मंजूरी दे दी है।

देवयानी बनेगी और बड़ी कंपनी
विलय पूरा होने के बाद देवयानी इंटरनेशनल भारत की सबसे बड़ी क्यूएसआर कंपनियों में से एक बन जाएगी। इससे कंपनी को बड़े स्तर पर काम करने का फायदा, लागत में कमी, सप्लाई चेन मजबूत करने, मुनाफा बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी का कहना है कि विलय के दूसरे पूरे साल से हर साल करीब 210-225 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।


केएफसी के 19 नए स्टोर भी मिलेंगे
देवयानी इंटरनेशनल, हैदराबाद में स्थित यम! इंडिया द्वारा संचालित 19 केएफसी रेस्टोरेंट भी अपने अधीन लेगी। इसके बदले कंपनी यम! इंडिया को एक बार का शुल्क और अतिरिक्त क्षेत्र के लिए लाइसेंस फीस देगी। देवयानी के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि इस विलय से श्रीलंका में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी, जो पहले से चल रहे अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें - Vodafone: वोडाफोन आइडिया की मुश्किलें बढ़ीं; जीएसटी विभाग ने ठोका ₹638 करोड़ का जुर्माना, कंपनी जाएगी अदालत

कहां-कहां काम करती हैं कंपनियां?
देवयानी इंटरनेशनल केएफसी, पिज्जा हट की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। इसकी कोस्टा कॉफी, वांगो समेत कई ब्रांड भारत, नेपाल, नाइजीरिया और थाईलैंड में मौजूद है। वहीं सफायर फूड्स के भारत के कई राज्यों में केएफसी और पिज्जा हट, श्रीलंका में केएफसी, पिज्जा हट और टाको बेल कुल मिलाकर 1,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। वहीं यम! ब्रांड्स के सीएफओ रंजीत रॉय ने कहा कि यह विलय भारत में कारोबार को और तेजी से बढ़ाने, सप्लाई चेन को मजबूत करने और लंबे समय तक बेहतर नतीजे देने में मदद करेगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed