फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   San Francisco-bound Air India flight diverted to Alaska due to technical glitch

Air India: सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया विमान में तकनीकी गड़बड़ी, उड़ान को अलास्का की ओर डायवर्ट किया गया

Mon, 11 Sep 2023 02:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 Sep 2023 02:28 PM IST
सार

Air India: एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि एयर इंडिया की ओर से  अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयानजारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
San Francisco-bound Air India flight diverted to Alaska due to technical glitch
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

बंगलूरू से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि एयर इंडिया की ओर से  अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयानजारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी को दूर किए जाने के बाद उड़ान संख्या एआई 175 गंतव्य की ओर रवाना हुई और विमान सोमवार को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 10 बजे सेन फ्रांसिस्को पहुंचा।
विज्ञापन


इस उड़ान का संचालन बी777 विमान के जरिए किया गया था, जिसमें सेन फ्रांसिस्को जाते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई, जिसके कारण इसे अलास्का के एक शहर एंकोरेज की ओर मोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे और बाद में विमान तय समय से करीब चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचा। आम तौर पर, बंगलूरू से सेन फ्रांसिस्को तक उड़ान की अवधि करीब 16 घंटे होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed