{"_id":"63569f689357ac5e503218ec","slug":"samvat-2079-got-off-to-a-great-start-sensex-jumped-525-points-nifty-crossed-17700","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muhurat Trading 2022: संवत 2079 की शानदार शुरुआत हुई, सेंसेक्स 525 अंक उछला, निफ्टी 17700 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Muhurat Trading 2022: संवत 2079 की शानदार शुरुआत हुई, सेंसेक्स 525 अंक उछला, निफ्टी 17700 के पार
Mon, 24 Oct 2022 08:53 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 24 Oct 2022 08:53 PM IST
सार
Muhurat Trading 2022: मुहूर्त ट्रेडिंग बंद होते समय सेंसेक्स 525 अंक चढ़कर 59,832 अंकों पर तो निफ्टी 154 अंक चढ़कर 17731 अंकोंं के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक-एक प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली।
विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2022: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में ओपनिंग बेल बजाते अभिनेता अजय देवगन व अन्य।
- फोटो : बीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संवत 2079 के पहले दिन शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। दिवाली 2022 की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली। मुहूर्त ट्रेडिंग बंद होते समय सेंसेक्स 525 अंक चढ़कर 59,832 अंकों पर तो निफ्टी 154 अंक चढ़कर 17731 अंकोंं के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक-एक प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी में सबसे अधिक 1.28% की तेजी दिखी।
विज्ञापन
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार ने अपना इतिहास दोहराया है। वर्ष 2021 में भी मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। वर्ष 2022 की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स में ICICI Bank, Nestle India, SBI, LT, HDFC, UPL जैसी कंपनियों के शेयर रहे जबकि टाॅप लूजर्स की श्रेणी में Hul, Kotak Bank, HDFC Life जैसी कंपनियों के शेयर रहे। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान अपनी फिल्म दृश्यम 2 और थैंक गॉड के प्रमोशन के लिए अभिनेता अजय देवगन भी बीएसई पहुंचे। मुहूर्त ट्रेडिंग का ओपनिंग बेल उन्होंने ही बजाया। वहीं दूसरी ओर, एनएसई में ओपनिंग बेल भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अजिक्य रहाण व प्रवीण आमरे ने बजाया।
विज्ञापन
सेंसेक्स अधिकतम 59,994 अंक तक और न्यूनतम 59,776 अंक तक पहुंचा।
दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 के दौरान सेंसेक्स 60,000 के स्तर के बेहद पास तक पहुंचा। यह 0.88 फीसदी या 524.51 अंक चढ़कर 59,831.66 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स अधिकतम 59,994 अंक तक और न्यूनतम 59,776 अंक तक पहुंचा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
निफ्टी के 50 में से 48 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे
निफ्टी भी मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान अच्छी बढ़त लेकर 17,736 अंक पर ओपन हुआ। यह एक घंटे के कारोबार में 0.88 फीसदी या 154.45 अंक की बढ़त लेकर 17,730.75 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में निफ्टी अधिकतम 17,777 अंक तक और न्यूनतम 17,707 अंक तक गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 शेयर हरे निशान पर और तीन शेयर लाल निशान पर बंद हुए।