अदालती चक्करों के चलते 33 फीसदी गिर गई सलमान की ब्रांड वैल्यू, इंडस्ट्री के लगे 1500 करोड़ दांव पर
1998 में काले हिरण को मारने के आरोप में 5 साल की सजा मिलने के पहले से ही सलमान खान की ब्रांड वैल्यू में कमी होने लगी थी। पिछले दो सालों में सलमान की ब्रांड वैल्यू करीब 33 फीसदी गिर गई है। वही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी करीब 1500 करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं।
बड़ी कंपनियों ने किया किनारा
सलमान की ब्रांड वैल्यू 2016 में 270.33 करोड़ रुपये थी, जोकि 2017 में घटकर 232.83 करोड़ रुपये रह गई। 2016 से 2017 के बीच कई बड़ी कंपनियों ने सलमान खान को अपने ब्रांड अंबेसडर के तौर पर हटा दिया है। सलमान को दो साल में कोका कोला, हीरो होंडा और रिवाइटल अपना करार खत्म कर चुके हैं।
इन टीवी शो में फंसा पैसा
सलमान खान जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम शो दस का दम को भी होस्ट करने वाले थे। हाल ही में चैनल ने इसके लिए टीजर और प्रोमो को भी जारी किया था। 20 एपिसोड के लिए सलमान को 78 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। इसके अलावा सलमान कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो बिग बॉस के प्रत्येक एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे।
4 करोड़ की रोजाना है कमाई
हालांकि सलमान अभी भी कई ब्रांड्स के अंबेसडर हैं, जिससे उनको रोजाना 4 करोड़ रुपये की कमाई होती है। फिलहाल सलमान इमामी, यात्रा.कॉम, स्पैलेश. रिलेक्सो आदि कंपनियों का प्रमोशन कर रहे हैं।
3 फिल्मों में फंसा है 500 करोड़ रुपये
सलमान खान की झोली में इन दिनों 3 फिल्मों के अलावा 2 रियलिटी शो भी है। सलमान खान इस वक्त 'रेस 3' की शूटिंग अबु धाबी में कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोड में है जिसका बजट 100 करोड़ है।
इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है। सलमान खान को सजा होने पर यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया है जिससे प्रोड्यूसर्स की रकम फंस गई है। 'भारत' फिल्म सलमान खान की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है जिसका बजट 200 करोड़ है।